Breaking News

थाना कप्तानगंज का टाप-10 अपराधी एक अदद अवैध तमन्चा व 1 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना कप्तानगंज।

आज़मगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एव वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद आजगमढ श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी बूढनपुर जनपद आजमगढ श्री शीतला प्रसाद पाण्डेय के निर्देशन में आज दिनांक 23.08.2020 को प्रभारी निरीक्षक श्री आनन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 बांक बहादुर सिंह मय हमराहीयान द्वारा चेकिंग के दौरान थाना कप्तानगंज के टापटेन अपराधी अंगद निषाद पुत्र स्व0 राजमनी निषाद ग्राम कस्बा कप्तानगंज थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ को कोईनहा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया । मौके पर तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त थाना स्थानीय का टाप-10 अपराधी है जिसके विरूद्ध जनपद के कई थानो पर लूट,हत्या का प्रयास,शस्त्र अधिनियम के तहत कई मुकदमें पंजीकृत है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर  थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 131/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

अंगद निषाद पुत्र स्व0 राजमनी निषाद ग्राम कस्बा कप्तानगंज थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ ।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 131/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ ।

आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 75/16 धारा 307/41/411 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।

2. मु0अ0सं0 77/16 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।

3. मु0अ0सं0 193/15 धारा 392 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ ।

4. मु0अ0सं0 171/15 धारा 307/506 भादवि थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ ।

5. मु0अ0सं0 14/16 धारा 307/394 भादवि थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ ।

6. मु0अ0सं0 35/16 धारा 392 भादवि थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ ।

7. मु0अ0सं0 59/16 धारा 392 भादवि थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ ।

8. मु0अ0सं0 NIL/2020 धारा 110G सीआरपीसी थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ ।

बरामदगी

1 अदद अवैध तमन्चा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर ।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

1.उ0नि0 बांक बहादुर सिंह मय हमराह थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ ।

और नया पुराने