आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना दीदारगंज।
आज़मगढ़। धर्मेन्द्र राजभर पुत्र महाजन राजभर सा0 कालेपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ थाना स्थानीय का टाप टेन अपराधी है । जो लूट,चोरी,धोखाधडी,हत्या का प्रयास,अवैध शस्त्र रखने जैसे अपराधो का आदतन अपराधी है । जिसके विरूद्ध विभिन्न वर्षो में जनपद जौनपुर व जनपद आजमगढ के विभिन्न थानो पर कई मुकदमें पंजीकृत है ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एव वांछित/ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के निर्देशन आज दिनांक 23.08.2020 को थानाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह व उ0नि0 जावेद अख्तर मय हमराह द्वारा हत्या,लूट,डकैती,जिला बदर,वाछिंत ,वारण्टी अभियुक्तो के घर दविश देकर बैरकडीह बैरियर से आगे पहुचे कि तभी हुब्बीगंज की तरफ से एक मोटर साइकल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिये जो पुलिस की गाङी में लगी नीली बत्ती देखकर संदिग्ध अवस्था में वक्ची नेवादा रोड पर मुडे तभी मोटर साइकिल लडखडाई और पीछे बैठा व्यक्ति मो0सा0 से कुदकर उतर कर हम पुलिस वालो पर लक्ष्य बनाकर जान से मारने की नियत से अपने तमंचा से फायर कर दिया तथा खेत की तरफ भागने लगा हम पुलिस वाले हिकमत अमली व सिखलाये गये तरीको का प्रयोग कर दौङाकर घेरकर आवश्यक बल प्रय़ोग करके अभियुक्त उपरोक्त को समय करीब 05.00 बजे गिरफ्तार किया गया तथा दूसरा व्यक्ति अन्धेरा का फायदा उठाकर मो0सा0 से भाग गया । पकङे गये व्यक्ति की मौके पर तलाशी में एक अदद तमंचा व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । पकङे गये व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम धर्मेन्द्र राजभर पुत्र महाजन राजभर निवासी ग्राम कालेपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ बताया तथा फरार अभियुक्त का नाम श्याम बचन उर्फ अन्तु पुत्र स्व0 रामश्री निवासी ग्राम अराराथाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ बताया । गिरफ्तार अपराधी थाना स्थानीय का टाप 10 अपराधियों है जिसके विरूद्ध लूट,चोरी,धोखाधड़ी,हत्या का प्रयास,शस्त्र अधिनियम,गैगेस्टर एक्ट के तहत दर्जन भर मुकदमें पंजीकृत है । गिरफ्तारी एव बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- मु0अ0स0 135/20 धारा 307 भादवि व मु0अ0स0 136/20 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1-धर्मेन्द्र राजभर पुत्र महाजन राजभर सा0 कालेपुर थाना दीदारगंज आजमगढ़ ।
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0स0 135/20 धारा 307 भादवि थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ ।
2. मु0अ0स0 136/20 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ ।
नाम पता फरार अभियुक्त
श्याम बचन उर्फ अन्तु पुत्र स्व0 रामश्री निवासी ग्राम अरारा थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ।
बरामदगी
एक अदद तमंचा नाजायज .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतुस .315 बोर बरामद ।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 -1578/17 धारा 411/414/419/420/467/468/471 भादवि थाना खेतासराय जनपद जौनपुर ।
2. मु0अ0स0 1579/17 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना खेतासराय जनपद जौनपुर ।
3. मु0अ0स0 05/18 धारा 379/411 भादवि थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ ।
4. मु0अ0स0 127/18 धारा 392/411 भादवि थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
5. मु0अ0स0 137/18 धारा 3/7/25 शस्त्र अधिनियम थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
6. मु0अ0स0 140/18 धारा 41/411/413/419/420/467/468/471 भादवि थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
7. मु0अ0स0 229/18 धारा 419/420 भादवि व 66 आईटी एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
8. मु0अ0स0 47/19 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
9. मु0अ0स0 177/19 धारा 307 भादवि थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़
10. मु0अ0स0 135/20 धारा 307 भादवि थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
11. मु0अ0स0 136/20 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण
1. थानाध्यक्ष दीदारगंज श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ ।
2. उ0नि0 जावेद अख्तर मय हमराह थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ।