आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-देवगांव
आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एव अवैध मादक पदार्थ के निष्कर्षण ,बिक्री तथा परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज के निर्देशन में आज दिनांक 20.08.2020 को प्रभारी निरीक्षक देवगांव श्री संजय सिंह तथा उ0नि0 अभिषेक सिंह मय हमराहियान के कंजहित जौनपुर बार्डर पर जाते समय बुढ़ऊ बाबा मंदिर के पहले पुलिया के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक के झोला लिये खड़ा मिला । पुलिस को देख वह भागने लगा कि हम पुलिस बल द्वारा घेरकर समय 9.45 बजे गिरफ्तार किया गया । नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम सीता राम पुत्र शिवकुमार तिवारी निवासी देऊपुर थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ बताया मौके पर उसके पास से प्लास्टिक के झोले से 1 किलो 500 ग्राम नाजायज गाँजा बरामद हुआ । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-179/2020 धारा 8/2020 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
सीता राम पुत्र शिवकुमार तिवारी निवासी देऊपुर थाना देवगाँव आजमगढ़।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0-179/2020 धारा 8/2020 एनडीपीएस एक्ट थाना देवगांव जनपद आजमगढ ।
बरामदगी
एक किलो 500 ग्राम नाजायज गाँजा
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. संजय कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक देवगाँव मय हमराह जनपद आजमगढ़ ।
2. उ.नि. अभिषेक सिंह थाना देवगाँव मय हमराह आजमगढ़