Breaking News

01 तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-दीदारगंज
 
आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वान्छित , ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन मे उ0नि0 अखिलेश चन्द पाण्डेय मय हमराह  का0 वृजेश यादव व का0 रिन्कू कन्नौजिया विनावर देखभाल क्षेत्र ,तलाश वाछित अपराधी/वारन्टी क्षेत्र मे मामूर थे कि जरिये मुखविर खास सूचना मिली की एक व्यक्ति ग्राम चितारा महमूदपुर बैक के पास अवैध असलहा लेकर खड़ा है । यदि जल्दी किया जाए तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर विश्वास करके उ0नि0 अखिलेश चन्द्र पाण्डेय मय हमराही को मुखविर की मंशा से अवगत कराते हुये हमराहीगणों मय मुखबिर के चितारा महमूदपुर बैंक से कुछ दूर पहले पहुचा तो मुखबीर खास ने इशारा करके बताया कि बैकं के पास खड़ा हुआ व्यक्ति वही है और हट बढ़ गया ।  उ0नि0 मय हमराही के बैक के पास पहुचे तो खड़ा हम पुलिस वाले को देखकर पीछे भागना चाहा कि हम पुलिस वाले उस व्यक्ति को घेरकर आवश्यक बल प्रयोग कर लगभग 10 कदम पर पकड लिये । पकडे गये व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम इरफान पुत्र अब्दुल सलाम उर्फ नाटे निवासी ग्राम चितारा महमूदपुर थाना दीदारगंज आजमगढ़ बताया,जिसकी जामा तलाशी ली गयी तो पहने हुए जिन्स की दाहिने फेट से एक अदद तमंचा नाजायज .315 बोर बरामद हुआ तथा जिन्स की बायी जेब से एक अदद जिन्दा कारतुस .315 बोर का बरामद हुआ । अग्रिम कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है गिरफ्तारी का समय 05.45 बजे है । 

पूछताछ का विवरण –अभियुक्त इरफान पुत्र अब्दुल सलाम उर्फ नाटे निवासी ग्राम चितारा महमूदपुर थाना दीदारगंज आजमगढ़ द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि साहब गलती हो गई पुनः भविष्य मे इस प्रकार की गलती की पुनरावृत्ति नही होगी। शेष बयान मा0 न्यायालय में अपने अधिवक्ता के माध्यम से बताना प्रकट कर रहा है । 

पंजीकृत अभियोग

(1) 130/2020 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम  थाना दीदारगंज  जनपद आजमगढ़

आपराधिक इतिहास

(1) मु0अ0स0 170/17 धारा 147/149/323/504/506/354क भादवि थाना दीदारगंज आजमगढ़ 
(2) मु0अ0स0- 30/20 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना दीदारगंज आजमगढ़ ।
(3) मु0अ0स0  130/20 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना दीदारगंज आजमगढ ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-

(1) इरफान पुत्र अब्दुल सलाम उर्फ नाटे  निवासी ग्राम चितारा महमूदपुर थाना दीदारगंज आजमगढ़

बरामदगी-

1- एक अदद नाजायज तंमचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

(i) उ0नि0 श्री अखिलेश चन्द्र पाण्डेय थाना दीदारगंज आजमगढ़
(ii) का0 बृजेश यादव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ 
(iii) का0 रिन्कू कन्नौजिया थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़


और नया पुराने