आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-देवगाँव।
आज़मगढ़। दिनांक 13.08.2020 चुनावी रंजिश को लेकर अभियुक्त दिलीप यादव आदि द्वारा नाऊपुर अकबालपुर के हीरालाल यादव उर्फ मिठाई लाल व उसके पुत्र तेज बहादुर यादव को गोली मारकर हत्या कर दी थी । मृतक हीरा लाल यादव की पत्नी सन्तरी देवी की सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0-171/2020 धारा 147,148,149,302,120बी,34 भादवि बनाम दिलीप यादव पुत्र राजबहादुर यादव आदि 08 नफर पंजीकृत होकर विवेचना प्रभारी निरीक्षक देवगाँव द्वारा प्रारम्भ की गयी । जिसमें 05 अभियुक्तो को पूर्व में ही गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा जा चुका है तथा पुलिस के बढ़ते दवाव को देखते हुए अभियुक्त लालबहादुर यादव पुत्र अमरदेव निवासी थाना देवगाँव आजमगढ़ मा0 न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है ।
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु शेष अभियुक्तो की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिये गये थे । अभियुक्तो के ऊपर गिरफ्तारी हेतु 25000-25000 रूपये का इनाम भी घोषित किया गया था । जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज के निर्देशन में शेष अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था कि आज दिनांक 20.08.2020 को मुखविर की सूचना पर मु0अ0स0-171/2020 धारा 147,148,149,302,120बी,34 भादवि थाना देवगांव जनपद आजमगढ से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1- रणजीत यादव पुत्र राज बहादुर यादव 2- सुरेन्द्र यादव पुत्र फेकू यादव यादव निवासी घोड़सहना थाना देवगाँव आजमगढ़ को लालगंज बाईपास से समय 08.15 बजे गिरफ्तार किया गया । बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्तगण उपरोक्त को मा0 न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग
1-मु0अ0स0-171/2020 धारा 147,148,149,302,120बी,34 भादवि थाना देवगांव जनपद आजमगढ
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. रणजीत यादव पुत्र राजबहादुर यादव निवासी घोड़सहना थाना देवगाँव जनपद जनपद आजमगढ़ ।
2. सुरेन्द्र यादव पुत्र फेकू यादव निवासी घोड़सहना थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1- संजय कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक देवगाँव मय हमराह जनपद आजमगढ़