बदायूं।
बदायूं: जनपद के सहसवान के इस्लामनगर-नांधा सहसवान राज्य मार्ग पर अतिक्रमण के चलते आवागमन में लोगों काफी परेशानी हो रही है। इसे ध्यान में रखते हुए पिछले दिनों नगर पालिका ने अवैध अतिक्रमण पर लाल निशान लगाए थे। साथ ही अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देश दिए थे।नगर पालिका प्रशासन ने जेसीबी से अतिक्रमण हटाया। हालांकि इस दौरान कुछ व्यापारियों ने इस अभियान का विरोध भी किया लेकिन प्रशासन के आगे उनकी एक न सुनी गई। डीएम कुमार प्रशांत ने सीडीओ निशा अनंत को सहसवान में अतिक्रमण हटाने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने 18 जून को नगर में भ्रमण के दौरान सहसवान-नाधा इस्लामनगर राज्य मार्ग बाजार में कइ स्थानों पर जलभराव की स्थिति देखी थी। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई थी। उन्होंने वहां से अतिक्रमण हटवाने के लिए पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए थे। इसके बाद पालिका की ओर से अतिक्रमणकारियों को चिह्नित करते हुए 50 से ज्यादा व्यापारियों को नोटिस दिया गया था। इसे लेकर पालिकाध्यक्ष मीर हादी अली ने स्थानीय प्रशासन, संभ्रांत लोगों व व्यापारियों के साथ बैठक की। वहीं जिला प्रशासन के निर्देशों के बारे में बताया। बाद को ईओ अशोक कुमार गोयल पुलिस बल के साथ प्रमोद इंटर कॉलेज के पास पहुंचे और वहां अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुछ व्यापारियों की पालिका कर्मियों में झड़प भी हुई। लेकिन पालिका व स्थानीय प्रशासन के दबाव के चलते अतिक्रमणकारियों को झुकना पड़ा। इस दौरान राजस्व निरीक्षक नीरज कुमार गंगवार आदि मौजूद रहे थे।
रिपोर्ट: यीशु दास