Breaking News

21 दुकानों की नीलामी दिनांक 17 अगस्त 2020 एवं 18 अगस्त 2020 को पूर्व के शर्तोें पर नियत की गयी है।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 13 अगस्त-- प्रभारी अधिकारी नजारत/विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट, आजमगढ़, एसएन त्रिपाठी ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिये जनपद न्यायालय आजमगढ़ की भूमि पर स्थित अवशेष 21 दुकानों की नीलामी दिनांक 17 अगस्त 2020 एवं 18 अगस्त 2020 को पूर्व के शर्तोें पर नियत की गयी है।इच्छुक व्यक्ति काशन मनी दिनांक 14 अगस्त 2020 तक जरिये टेण्डर नजारत अनुभाग में जमा कर के नीलामी में भाग ले सकते हैं। नीलामी से संबंधित विस्तृत सूचना नीलामी से पूर्व जनपद न्यायालय आजमगढ़ के नजारत अनुभाग से प्राप्त कर सकते हैं अथवा न्यायालय के वेबसाइट district.ecourts.govt.in/azamgarh पर देख सकते हैं।

और नया पुराने