Breaking News

गांधी इंटर कॉलेज मालटारी को 5 दिनों के लिए पूरी तरह से किया गया बंद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

एक प्रवक्ता की रिपोर्ट  कोरोना पॉजिटिव आने पर विद्यालय को 5 दिनों के लिए किया गया बंद।

 सगड़ी ।सगड़ी तहसील क्षेत्र के गांधी इंटर कॉलेज मालटारी में एक प्रवक्ता की रिपोर्ट  कोरोना पॉजिटिव आने पर विद्यालय 5 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।
 विद्यालय के प्रबंधक कमला राय ने बताया 5 दिनों तक विद्यालय पूरी तरह से बंद रहेगा।साथ ही कार्यालय भी नहीं खुलेंगे।इस दौरान  विद्यालय में कोई कामकाज नहीं होगा। बच्चों का नामांकन भी नहीं होगा। वहीं 15 अगस्त को प्रबंधक द्वारा झंडा रोहण का कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें कुछ ही अध्यापक उपस्थित रहेंगे। कोरोना वायरस का संक्रमण और लोगों को न फैले  जिसके तहत यह निर्णय  लिया गया है।






और नया पुराने