Breaking News

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने टेकनपुर के टूटे रिंग बांध का किया निरीक्षण,सरकार पर साधा निशाना।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सगड़ी तहसील क्षेत्र के सहसपुरा, टेकनपुर गांव के पास कटे रिंग बांध का निरीक्षण किया, और सरकार से मांग किया कि किसानों की जो फसलें बर्बाद हुई है उसका मुआवजा तुरंत सरकार दे, अजय कुमार लल्लू ने कहा कि सरकार संवेदनशील हो गई है, असली निरीक्षण करने के बजाए हवाई सर्वे करने में लगी है, आजमगढ़ मऊ रिंग बाद टूटना सरकार की विफलता को दर्शाने का कार्य कर रहा है, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रिंग बांध कट जाने से किसानों की खेती जहां बर्बाद हो गई, वहीं गन्ना और धान की फसलें पानी में पूरी से डूबी हुई हैं, किसानों की फसलों का अब तक एक रुपया भी मुआवजा नहीं मिला है, वहीं पर राहत सामग्री के नाम पर सरकार ने कुछ भी नहीं दिया है, बस सरकार बैठकर के तमाशा देख रही है।
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को सड़क पर उठाने के साथ ही साथ 20 तारीख से सदन में मुद्दे को भी उठाएगी, बाढ़ से लोग परेशान हैं, बलिया से लेकर बहराइच, फर्रुखाबाद से लेकर देवरिया, कुशीनगर सहित प्रदेश के तमाम क्षेत्रों में बाढ़ का कहर जारी है, लेकिन सरकार आंखें मूंदे पड़ी हुई है,
 प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान मध्यम वर्गीय परिवार के सामने भोजन राशन की समस्या आ गई है, सरकार ने अब तक राहत के नाम पर कुछ भी नहीं दिया है, कानून व्यवस्था के नाम पर बोलते हुए कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है, हापुड़ में 6 साल की लड़की के साथ बलात्कार, जौनपुर में लड़की के साथ बलात्कार कर खेत में फेंकना प्रदेश सरकार के जंगलराज को दर्शाता है, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता संघर्ष करेंगे और जेल जाने के लिए भी तैयार हैं, हम सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर कर देंगे, राजनीति के बारे में कहा कि कांग्रेस पार्टी जाति और धर्म की राजनीति नहीं करती कांग्रेश मुद्दों की राजनीति करती है। 
इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह पूर्व अध्यक्ष हवलदार सिंह, पंडित आशीष द्विवेदी, तेज बहादुर यादव, मुन्नू यादव, शरद चंद उर्फ डब्ल्यू मिश्रा, मुकेश राय, अजीत राय, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और नया पुराने