Breaking News

अज्ञात वाहन की चपेट आने से 62 वर्षीय की उपचार के दौरान मौत।

आज़मगढ़।

सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोरौली खुर्द के पास अज्ञात वाहन की चपेट आने से 62वर्षीय की उपचार के दौरान मौत। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरायमीर थाना क्षेत्र के ग्राम कोरौली खुर्द सरायमीर वैस  आलम 62पुत्र अब्दुल जलील दिनांक 28 अगस्त 2020 को लगभग साढ़े छः बजे शाम को गांव के चौराहे की मस्जिद से नमाज अदा करके घर वापस आ रहे थे कि घर से लगभग चालीस मीटर पहले ही किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दीजिससे घायल हो कर जमीन पर गिर कर तड़प रहे थे कि एक राहगीर ने चौराहे के पास मौजूद लोगों को घायल व्यक्ति के बारे में जानकारी दी। जानकारी मिलते ही वहां मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर देखा गांव के वैस आलम घायल पड़े थे तत्काल उठा कर उनके घर लेकर पहुंचे वहां मौजूद उनके लड़कों ने फूलपुर अस्पताल उपचार के लिए ले गए हालत गंभीर देख चिकित्सकों आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया। आजमगढ़ उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों का ररो-रोकर बुरा हाल हो गया। दुर्घटना में मौत हो जाने से पूरे गांव मातम माहौल छा गया।

रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर सरायमीर 



और नया पुराने