Breaking News

इटावा ज़िला अस्पताल की लाचार व्यवस्था फिर आई सामने।

इटावा।

इटावा। जनपद में एक बार फिर आज ज़िला अस्पताल की लाचार व्यवस्था सामने आई जब कुछ लोग अपने मरीज़ को एक्सरे करवाने के लिए स्ट्रेचर पर लेकर जिला अस्पताल की लाचार व्यवस्था को ढोते नज़र आये आज शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती मरीज को एक्स-रे के लिए मना कर बाहर से कराने का मामला सामने आया है. जिसके बाद परिजन बिना किसी मेडिकल स्टाफ के मरीज को स्ट्रेचर से बाहर एक्स-रे के लिए ले जा रहे थे. इस मामले में सीएमओ ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

 आज दोपहर ज़िला अस्पताल गेट के बाहर सड़क पर कुछ लोग एक मरीज़ महिला का एक्सरे करवाने के लिए निजी एक्सरे की दुकान को ढूंढते नज़र आये साथ मे मरीज़ महिला स्ट्रेचर तेज़ धूप में लेटी हुई थीऔर परिजन स्ट्रेचर को खींचकर यहां वहां खींचते नज़र आये हालांकि होना तो यह चाहिए था कि महिला का एक्सरे ज़िला अस्पताल में होना चाहिए था लेकिन कई सुविधाओ की बदहाली से जूझ रहा अस्पताल प्रशासन एक्सरे मशीन को सही नही करवाना चाहता जो कि कई महीने से खराब पड़ी है और जिसके शायद सबसे बड़ी वजह है कमीशनखोरी ज़िला अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग एक्सरे के लिए आते है लेकिन डॉक्टर्स के द्वारा मरीज़ों से बाहर प्राइवेट एक्सरे सेंटर से एक्सरे के लिए बोला जाता है मजबूरी के चलते लोगो को यहां इसी तरह से एक्सरे के लिए घूमना पड़ता है जब इस बात की जानकारी सी एम ओ एन एस तौमर से ली गई कि किस तरह से लोग स्ट्रेचर पर अपने मरीज़ को लिए घूम रहे है तो हमेशा की तरह जांच की बात कार्यवाही की बात कहते नज़र आये

रिपोर्ट- मोहम्मद अज़हर आदिल


और नया पुराने