Breaking News

कोरोना के गाइड लाइन का अनुपालन न करने वालों की जांच की गई।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 20 अगस्त-- कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत जिलाधिकारी राजेश कुमार के निर्देश पर ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर (आईएएस) गौरव कुमार द्वारा दिनांक 19 अगस्त 2020 को तहसील सदर के शहरी क्षेत्रों में अभियान चलाकर मास्क/फेस कवर का प्रयोग न करने, सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन न करने एवं कोरोना के गाइड लाइन का अनुपालन न करने वालों की जांच की गई।
अभियान के दौरान डाॅ0 जावेद अख्तर कन्सलटेन्ट आर्थो सर्जन का हास्पिटल, मु0 आराजीबाग सदर तथा नेशनल सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेण्टर मु0मुकेरीगंज सदर आजमगढ़ में कोविड-19 के गाइडलाइन का अनुपालन न करने, मास्क/फेस कवर न लगाने व सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन न करने पर ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर द्वारा उक्त दोनों का अस्पतालों का सील किया गया।
इस अवसर पर सीओ सिटी ईलामारन जी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


और नया पुराने