Breaking News

निकाली गई दस दिवसीय अंधविश्वास हटाओ यात्रा, अंधविश्वास को दूर करने के लिए लोगों को किया जागरूक।

गोंडा।

रिपोर्ट: मेहताब सिद्दीकी

गोंडा: गोंडा तहसील क्षेत्र के खरगूपुर गोकरनशिवाला से दस दिवसीय अंधविश्वास हटाओ यात्रा का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान रे आफ साइंस के विज्ञान संचारक राजेश मिश्रा ने बताया कि- विगत दिनों एक गांव मे बुजुर्ग का गला काटकर बीमारी को भगाना, कोरोना को कोरोना माई मानकर पूजा करना ये सब घटनाएं अंधविश्वास और जागरूकता में कमी के कारण होती हैं। इसी अंधविश्वास को दूर करने और लोगों मे समाजिक दूरी के साथ जागरूकता लाने के लिए अंधविश्वास हटाओ यात्रा शुरू की गयी है।

गोकरनशिवाला कार्यक्रम में राजेश मिश्रा द्वारा पीपल, तालाब, कुओं, नदियों, मिट्टी, जंगलो की पूजा का वैज्ञानिक कारण और मंत्रशक्ति से आग लगना, सादे कागज पर लिख जाना ,पानी रोकना जैसे चमत्कारो का सच ग्रामीणों को बताकर जागरूक किया गया।

नेचर क्लब के अभिषेक दूबे द्वारा धार्मिक कारणों से ईश्वर को खुश करने के किए किसी पशु-पक्षी की हत्या करना, उल्लू का बोलना अपशगुन, सांप दूध पीता है और बीन की आवाज़ सुनकर नाचता है आदि बातों की असलियत बतायी।

अंधविश्वास हटाओ यात्रा च्यवनमुनि आश्रम सुभागपुर से होकर इटियाथोक, जयप्रभाग्राम, बालपुर, करनैलगंज, परसपुर, आर्यनगर, गोकरनशिवाला,खरगूपुर,दर्जीकुआं, मनकापुर, झझंरी ब्लॉक, बेलसर, तरबगंज, वजीरगंज, नवाबगंज, मनकापुर, मसकनवा, धानेपुर, चंदवतपुरघाट और कटरा क्षेत्र तक पहुंचेगी।
कार्यक्रम में राम प्रभाव गोस्वामी, गया प्रसाद मिश्रा, रामदास मिश्रा, शिव प्रसाद, केदारनाथ, कृष्णा मौर्या, मालिक राम भवानी, श्याम गोस्वामी उपस्थित रहे।



और नया पुराने