आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी महोदय वृज भूषण, द्वारा दिनांक 15.08.2020 से चलाये जा रहे महाअभियान के दृष्टिगत अवैध शराब निष्कर्षण,परिवहन एव बिक्री पर रोक लगाने के क्रम में *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ श्री सुधीर कुमार सिंह* के कुशल निर्देशन में अभियान को सफल बनाने हेतु दिनांक 22.08.2020 को जनपद के विभिन्न थानो द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत की गयी कार्यवाही का विवरण निम्न है ।
थाना कप्तानगंज
20 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
थाना प्रभारी कप्तानगंज उ0नि0 सरोज कुमार मिश्रा मय हमराह द्वारा गोपालगंज नहर पुलिया से धर्मदेव पुत्र विपत ग्राम भेदवरा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ 20 लीटर अवैध शराब विक्री करते हुए पकड़ा गया ।जिसके सम्बंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 130/20 धारा 60 अबकारी अधि0 पंजीकृत कर अग्रीम कार्यवाही की जा रही है ।
थाना मेहनाजपुर।
31 शीशी अवैध देशी शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार।
उ0नि0 अतीक अहमद थाना मेहनाजपुर मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब की बिक्री हेतु जा रहे अभियुक्त लालचन्द्र राजभर पुत्र फौजदार राजभर ग्राम जमुखा थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ को 16 शीशी अवैध देशी शराब के साथ सिहुका अबीरपुर गेट से समय 14.10 बजे गिरफ्तार किया गया है । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं.73/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अग्रीम कार्यवाही की जा रही है ।
इसी प्रकार उ0नि0 प्रमोद कुमार सिंह थाना मेहनाजपुर मय हमराह द्वारा मुखविर की सूचना पर भैरो पुत्र स्व.फूलचन्द्र ग्राम कूबा खास थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ को 15 शीशी अवैध देशी शराब के साथ तियरा मोड़ से समय 18.10 बजे गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं.74/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अग्रीम कार्यवाही की जा रही है ।
थाना-फूलपुर।
01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
आज दिनांक- 23.08.2020 को प्र0नि0 शेर सिह तोमर मय हमराहियान द्वारा थाना स्थानीय के मु0अ0स0 06/2020 धारा 419/420/467/468/471/255/259/272/273 भादवि 60/63/72 आबकारी अधि0 व 51/63 कापी राईट एक्ट थाना फूलपुर आजमगढ में वांछित अभियुक्त नानकचन्द पुत्र सायमन निवासी सैदपुर थाना फूलपुर आजमगढ़ को उसके घर से गिरफ्तारी का कारण बताते हुये समय करीब 06.05 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया ।गिरफ्तारी की सूचना वांछित अभियुक्त उपरोक्त की पत्नी सर्मिला को मौके पर ही दिया गया ।