Breaking News

नवविवाहिता को लगा करेंट पिता ने लगाया हत्या का आरोप।

इटावा।

इटावा: इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात को नवविवाहिता को कूलर से करंट लग गया। जिसके के बाद  उसका पति उसे जिला अस्पताल ले गया। जहाँ डॉक्टर ने उसको मृतक घोषित कर दिया। वहीं मृतिका के पिता संतोष कुमार ने मृतिका के पति पर हत्या का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि मृतिका गौतम लता को उसका पति राजा बाबू दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। वहीं  संतोष ने इस मामले की तहरीर पुलिस को दी।  मृतिका गौतम लता की शादी मई में हुई थी।घटना के संबंध में डॉ अमित ने बताया कि गौतम लता पत्नी राजा बाबू उसके पति द्वारा जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया था। जब उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया उससे पहले ही उसकी मौत हो गई थी। घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई।मृतिका के पति राजाबाबू ने बताया कि शाम को गौतम लता नहाकर कूलर चलाने गयी थी, तभी उसको करंट लग गया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गयी जिसे जिला अस्पताल लाया गया तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।मौके पर पहुंचे मृतक के पिता ने बताया कि मेरी पुत्री की शादी 3 माह पूर्व हिंदू रीति रिवाज के साथ इकदिल निवासी राजा बाबू के साथ की गई थी। दहेज की मांग को लेकर मेरी पुत्री की करंट लगाकर हत्या कर दी गई है। पुलिस द्वारा शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

और नया पुराने