आज़मगढ़।
सरायमीर. निजामाबाद थाना क्षेत्र के तोवां गांव के कुंवर नदी में डूबे 15 वर्षीय युवक का शव मिला।ज्ञात हो कि दिनांक 18अगस्त 020 को एक बजे दोपहर में सिधारी थाना के गौजडीह निवासी मोहम्मद अहसन पुत्र इरफान अहमद अपने ननिहाल तोवां गांव के कुंवर नदी में स्नान करते समय डूब गया था तभी से ग्रामीणों व पुलिस प्रशासन ढूंढ रहे थे।दूसरे दिन लगभग ग्यारह बजे तोवां पुल से लगभग पांच सौ मीटर पूरब बबलू की झाड़ में शव फंसा हुआ मिला। शव मिलते ही मृतक के परिजनों में कोरहाम मच गया माता-पिता का ररो-रोकर बुरा हाल हो गया।ग्रामीणों व परिवार के लोगों के आग्रह पर पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर सरायमीर

