Breaking News

बदायूं नशा मुक्त बनाएंगे, युवा पीढ़ी बचाएंगे।

बदायूं।

बदायूं: सशक्त भारत, नशामुक्त भारत अभियान के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिसमें नामित सभी सदस्यों ने नशे के खिलाफ अभियान छेड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने संकल्प दिलाया कि जिले में नशे को जड़ से मिटाने में हर कोई कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे एडीएम वित्त एवं राजस्व नरेंद्र बहादुर सिंह ने ने कहा कि नशा समाज के लिए नासूर की भांति है, जिसकी चपेट में आने से बच्चों एवं युवा पीढ़ी को बचाए जाने की नितांत आवश्यकता है। उन्होंने डीआईओएस राममूरत को निर्देश दिए कि शिक्षण संस्थाओं के 100 मीटर की परिधि में नशीले पदार्थों के विक्रय पर रोक लगवाएं। वहीं एडीएम ने सभी को संकल्प दिलाया। इसके बाद पहुंचे डीएम कुमार प्रशांत के साथ पहुंचे अधिकारियों ने हस्ताक्षर चलाओ अभियान में प्रतिभाग किया। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामजनम, जिला आबकारी अधिकारी सुशील कुमार भी शामिल थे।

रिपोर्ट: यीशु दास



और नया पुराने