Breaking News

सुबह होते ही इफको केन्द्र पर धक्का-मुक्की, यूरिया के लिए किसानों की लंबी लाइन।

बदायूं।

बदायूं: जनपद से यूरिया की किल्लत दूर नहीं हो पा रही है। यूरिया लेने के लिए सुबह से ही किसान क्रय केंद्रों पर लाइन लगा कर बैठ जाते हैं।
शहर के मंडी समिति स्थित इफको केंद्र पर रात दो बजे से किसान लाइन लगाकर अपनी बारी आने के इंतजार में बैठे हुए हैं। 10 बजे जैसे ही क्रय केंद्र खोला गया और खाद वितरण शुरू हुआ किसानों में आपस में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। मंडी स्थित केंद्र पर कोरोना काल में सोशल डिस्टेंस का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी भी थक हारकर बैठ गए हैं। गोदाम प्रभारी द्वारा खाद का वितरण शुरू कर दिया गया है। लाइन में लगे पीछे वाले किसानों का कहना है कि जब तक हमारी बारी आती है तब तक खाद समाप्त हो जाती है। अफसर यूरिया पर्याप्त होने का दावा करते हैं, लेकिन हकीकत में यूरिया की कमी है। यूरिया न मिलने की वजह से फसलें प्रभावित होने लगी हैं। यूरिया लेने के लिए लाइन में लगे रामपाल मनोज,  सीताराम का कहना है कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है जब किसानों के लिए समय से यूरिया ही नहीं मिलेगी तो कैसे आय दोगुनी हो पाएगी।

और नया पुराने