Breaking News

गोंडा : वीडीओ कोरोना पॉजिटिव,दो दिनों के लिए सुरक्षा और बचाव को देखते हुए ब्लाक कार्यालय बंद।

गोंडा।

रिपोर्ट: मेहताब सिद्दीकी

कवरेज डेस्क : गोंडा के तरबगंज विकासखंड के एक ग्राम विकास अधिकारी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद विकासखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया है। क्योंकि बीते सप्ताह खंड विकास अधिकारी व एडीओ पंचायत के साथ ग्राम विकास अधिकारियों की बैठक हुई थी। जिसमें कोरोना पॉजिटिव पाए गए ग्राम पंचायत अधिकारी भी शामिल थे।

हालांकि खंड विकास अधिकारी विवेक प्रिय ने सोमवार व मंगलवार 2 दिनों के लिए सुरक्षा और बचाव को देखते हुए ब्लाक कार्यालय बंद करने का आदेश दिया है। ताकि विकासखंड के सभी पटल का सैनिटाइजेशन के साथ ही सभी कर्मचारियों का कोरोना रैपिड टेस्ट कराया जा सके।

और नया पुराने