Breaking News

भाभी के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त (देवर) गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 थाना- महराजगंज

दिनांक 12.08.2020 को महराजगंज थाना क्षेत्र निवासिनी एक महिला ने थाना महराजगंज पर शिकायत दर्ज करायी कि दिनांक 09.08.2020 को मेरा देवर चन्द्रजीत निषाद पुत्र हरिराम निषाद ग्राम लालपुर (भाऊपुर) थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ ने मुझे घर पर अकेला होने का फायदा उठाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया तथा जान से मारने की धमकी दिया । सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-166/2020 धारा 376,506 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
 पुलिस अधीक्षक आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं महिला सम्बन्धित संगीन अपराधो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सगड़ी  के कुशल निर्देशन मे आज दिनांक 13.08.2020 को प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-166/2020 धारा 376,506 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त चन्द्रजीत निषाद पुत्र हरिराम निषाद ग्राम लालपुर (भाऊपुर) थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ को उसके घर ग्राम भाऊपुर (लालपुर) से समय 06.50 बजे दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है । 

 पूछताछ का विवरण- अभियुक्त ने पुछताछ में अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि दिनांक 09.08.2020 को वादिनी को घर पर अकेला पाकर मैंने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया । 
 पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 166/20 धारा 376, 506 भादवि थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।

 गिरफ्तार अभियुक्त

चन्द्रजीत निषाद पुत्र हरिराम निषाद सा0 लालपुर भाऊपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़

 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र कुमार सिंह थाना महराजगंज मय हमराह जनपद आजमगढ ।

और नया पुराने