Breaking News

रानी की सराय पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 थाना-रानी की सराय

 आज़मगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के वादी द्वारा थाने पर तहरीर दी कि दिनांक 26.06.20 को रात्रि में अभियुक्त अमित पुत्र जितेन्द्र यादव ग्राम खैरा थाना रानी की सराय आजमगढ़ व उसके कुछ दोस्त व रिश्तेदार अज्ञात के द्वारा मेरी पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला- फुसलाकर भगा ले गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 79/20 धारा 363/366 भादवि बनाम अमित यादव पुत्र जितेन्द्र यादव सा0 खैरा थाना रानी की सराय आजमगढ पंजीकृत किया गया था पीड़िता की बरामदगी के पश्चात मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे 376 भादविव ¾ पास्को एक्ट की वृद्धि की गयी। जिसकी विवेचना उ0नि0 सुल्तानसिंह के द्वारा सम्पादित की जा रही है।
 गिरफ्तारी का विवरण- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित अपराध के रोकथाम के मद्देनजर चलाये जा रहे अभियान क्रम मे पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय रामायण सिंह के नेतृत्व मे उ0नि0 सुल्तान सिंह मय हमराही फोर्स के साथ कस्बा रानी की सराय मे अपराध एवं अपराधियों के बारे में बातचीत हो रही थी कि मुखबीर द्वारा सुचना मिली कि ग्राम सरायताजुद्दीन से लड़की भगाकर ले जाने वाला अभियुक्त अमित पुत्र जितेन्द्र यादव ग्राम खैरा थाना रानी की सराय आजमगढ़ चेकपोस्ट पर खड़ा है कही भागने की फिराक में किसी वाहन का इन्तजार कर रहा है इस सुचना पर विश्वास करके त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल मौके पर पहुँच कर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अमित पुत्र जितेन्द्र यादव ग्राम खैरा थाना रानी की सराय आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।

 पंजीकृत अभियोग-

मु0अ0स0 79/20 धारा 363/366/376भादवि  व ¾ पास्को एक्ट थाना रानी की सराय आजमगढ

 गिरफ्तार अभियुक्त –

अमित पुत्र जितेन्द्र यादव ग्राम खैरा थाना रानी की सराय आजमगढ़।

 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

उ0नि0 सुल्तान सिंह, का0 मुनीष यादव,का0 राकेश कुमार

और नया पुराने