आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना रौनापार।
आज़मगढ़। पीडिता द्वारा थाने पर उपस्थित होकर अभि0 राहुल राय उर्फ आवेश राय पुत्र डब्लू राय उर्फ सर्वेश राय सा0 जोकहरा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ द्वारा माह नवम्बर से पिछा करना व गन्दी गन्दी बाते करना तथा मारूती गाडी से हाथ निकालकर पकडने की कोशिश करना व जान माल की धमकी देने के सम्बन्ध मे लिखित तहरीर दी। तहरीर के आधार पर स्थानीय थाने पर मु0अ0सं0 162/2020 धारा 354ग/506 भादवि मुकदमा पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कड़े निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांकः 22.08.2020 को प्रातः काल से ही अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), क्षेत्राधिकारी सगड़ी व थाना प्रभारी रौनापार के कुशल नेतृत्व में थाना क्षेत्र रौनापार में उ0नि0 द्वारा मय फोर्स त्रुटि रहित चेकिंग की जा रही थी। दौरान चेकिंग जरिये मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 162/2020 धारा 354ग/506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ में वांछित अभियुक्त अभियुक्त राहुल राय उर्फ आवेश राय पुत्र डब्लू राय उर्फ सर्वेश राय उम्र करीब 23 वर्ष सा0 जोकहरा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ को जोकहरा गेट के पास समय लगभग 11.30 बजे दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग।
1. मु0अ0सं0 162/2020 धारा 354ग/506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
1. राहुल राय उर्फ आवेश राय पुत्र डब्लू राय उर्फ सर्वेश राय सा0 जोकहरा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 मदन कुमार गुप्ता रौनापार आजमगढ़
2. हे0का0 देवेन्द्र राय थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
3. का0 श्याम नारायण सिंह थाना रौनापार जनपद आजमगढ़