Breaking News

तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- दीदारगंज

आज़मगढ़। आज दि0 19/8/20 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री सुधीर सिंह द्वारा वान्छित , ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियुक्त  की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन मे उ0नि0 अखिलेश चन्द पाण्डेय मय हमराह उनि0 जावेद अख्तर जरिये मुखविर खास सूचना मिली की एक व्यक्ति ग्राम चितारा महमूदपुर की तरफ से ग्राम कुशवाँ बाजार की तरफ मोटर साइकिल से जा रहा है जिसके पास अवैध असलहा है, यदि जल्दी किया जाए तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर विश्वास करके  SI हमराही गणो को मुखविर के मंशा से अवगत कराते हुये हमराहीगणों मय मुखबिर के कुशवाँ बाजार के पहले तमन्ना मुर्गी की दुकान चितारा महमूदपुर पर अपनी मौजूदगी छिपाते हुए आने वाले व्यक्ति का इन्तजार करने लगे की कुछ ही देर मे एक व्यक्ति चितारा महमूदपुर की तरफ से मोटर साइकिल से आता हुआ दिखायी दिया मुखविर खास ने इशारा करके बताया कि यह वही व्यक्ति है और हट बढ़ गया । जैसे ही वह व्यक्ति तमन्ना मुर्गी की दुकान के पास पहुँचा हम पुलिस वाले रुकने का इशारा किये की वह व्यक्ति मोटर साइकिल पीछे मोडकर भागना चाहा कि मोटर साइकिल फिसल गयी वह व्यक्ति गिर गया । हम पुलिस वाले उस व्यक्ति को घेरकर आवश्यक बल प्रयोग कर लगभग 05 कदम पर पकड लिया गया । पकडे गये व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम मो0 नदीम पुत्र सफाउद्दीन निवासी ग्राम चितारा महमूदपुर थाना दीदारगंज आजमगढ़ बताया,जिसकी जामा तलाशी ली गयी तो पहने हुए लोवर की दाहिने फेट से एक अदद तमंचा नाजायज 12 बोर बरामद हुआ तथा लोवर की बायी जेब से एक अदद जिन्दा कारतुस 12 बोर का बरामद हुआ अग्रिम कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है गिरफ्तारी का समय 06.10 बजे है । 

पूछताछ विवरणः- अभियुक्त  मो0 नदीम पुत्र सफाउद्दीन निवासी ग्राम चितारा महमूदपुर थाना दीदारगंज आजमगढ़ अपनी सफाई मा0 न्यायालय में जरिये अधिवक्ता देना बता रहा है।

पंजीकृत अभियोगः-

1- मु0अ0स0 129/20 धारा  3/25 आयुध  अधिनियम  थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ ।

गिरफ्तार अभियुक्तः

1- मो0 नदीम पुत्र सफाउद्दीन निवासी ग्राम चितारा महमूदपुर थाना दीदारगंज आजमगढ़ ।

बरामदगी –

1- एक अदद तमंचा नाजायज 12 बोर  व एक अदद जिन्दा कारतुस 12 बोर बरामद

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः

1-उ0नि0 अखिलेश चन्द्र पाण्डेय 
2. उ0नि0 जावेद अख्तर   
2. का0 बृजेश यादव  
3-का0 रिन्कू कन्नोजिया

और नया पुराने