आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-मुबारकपुर
आज़मगढ़। दिनाक 17.08.020 को अवधमुनी गोड पुत्र रामधारी शाकिम पुषडा खालसा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ की लडकी निशा गोड को सुभम गोड पुत्र चन्द्रभान गोड सा0 बनकट जगदीशपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ घर से 15/16-08-2020 भगाकर ले गया और ताराबान पोखरे पर निशा गोड की मांग मे सिन्दूर भरा उसके साथ उसके मामा बिन्दू गोड पुत्र रामजनम निवासी पुषडा खालसा व साथ अन्य व्यक्ति नाम पता अज्ञात थे आवेदक की लडकी को मार कर तथा उसका बलात्कार कर पोखरे मे फेक दिये व लाश बरामद हुई । आवेदक उपरोक्त की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 158/020 धारा 302,201,376डी,363,366 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेकर प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर को मुकदमें से सम्बन्धित अभियुक्त व अज्ञात अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में आज दिनांक 19.08.2020 को प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर अखिलेश कुमार मिश्र व उ0नि0 श्री कृष्ण प्रजापति मय हमराह द्वारा उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित अभियुक्त सुभम गोड पुत्र चन्द्रभान गोड सा0 बनकट जगदीशपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ को दिनाक 19.8.020 को समय करीब 5.10 बजे सुबह बस स्टेशन आजमगढ से गिरफ्तार किया गया अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण– गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो यह तथ्य सामने आया की अभियुक्त शुभम गोड पुत्र चन्द्रभान गोड निवासी बनकट जगदीश पुर थाना कप्तानगंज आजमगढ निशा गोड से कई वर्षो से फोन पर बात करता था । और उसके साथ मेरा प्रेम प्रसंग था । निशा मुम्बई में अपने माता पिता के साथ रहती थी जब भी वह घर आती थी तो मै उससे मिलने के लिये पुषडा आयमा अपने मामा बिन्दू गोड के घर आता था सन्दीप गोड जो मेरे मामा का लडका है उससे मेरी काफी घुला मिला था निशा और मेरे सम्बन्ध को मेरे मामा घर वाले जानते थे । लाकडाउन में निशा अपने माता पिता के साथ अपने गांव पुषडा खालसा आयी थी । दिनाक 15.8.020 को मैने अपने गांव के ही अतुल कुमार से कहा कि तुम मुझे अपनी मोटरसाइकिल से मेरे मामा के घर सठियाव तक छोड दो तो अतुल ने मुझे सठियाव तक छोडा और वह फिर वापस गांव बनकट जगदीशपुर चला गया । दिनाक 15/16.8.020 की रात को समय करीब 12 बजे तक मैने निशा से बात किया और करीब 1 बजे मैं निशा गोड के घर के पीछे गया था वही पर मैने उसे फोन करके बुलाया था हम लोग वहां से चल कर ताराबन पोखरे के पास आये मैं उससे विवाह करना चाहता था और वह भी मुझसे विवाह करना चाहती थी निशा ने मुझसे बताया कि उसके घर वाले उसकी शादी कही दूसरी जगह कर देगे निशा गोड अपने साथ सिन्दूर लेकर आयी थी उसने कहा कि तुम मेरी मांग भर दो तौ मैने उसकी मांग भर दी उसने मुझ से कहा की तुम मेरी आखिरी इच्छा पूरी कर दो मैने पूछा कि तुम्हारी आखिऱी इच्छा क्या है तो उसने कहा कि मुझे जान से मार दो मैने कहा कि मरेगें तो हम दोनो साथ में मरेंगे मैने कहा कि चलो हम दोनो इसी पोखरे में कूदकर जान दे देते है। निशा को पानी से डर लगता था तो उसने कहा मुझे पानी से बहुत डर लगता है। तो मैने निशा से कहा कि मै तुम्हारा गला दबा कर मार देता हूं और फिर तुम्हे लेकर मैं पोखरे में कूद कर जान दे दूगा तब मैने वहीं पर ताराबन पोखरे के बगल में रास्ते के पास बैठकर उसको अपनी बाहो में लेकर प्यार करते हुये हम दोनो में से पहले मैने अपने भाई सूरज गोड को व्हाटसेप से मैसेज किया कि सारी भाई मुझे माफ कर देना घर पर सबका खयाल रखना और निशा ने अपने घर पर मैसेज किया कि सारी पापा लव यू उसके बाद मैने निशा का और अपना मोबाइल फोन पोखरे में फेक दिया उसके बाद मैने उससे एक बार शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिये कहा लेकिन उसने मना कर दिया तब मैने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाया और फिर मैने निशा का गला दबा दिया कुछ देर तक वह हाथ पैर पटकती रही उसके बाद वह मर गयी उसके मरने के बाद मुझे बहुत दुख हुआ मैने उसकी लाश को लेकर पोखरे में ढकेल दिया कुछ देर बाद मै भी पानी में कूद गया लेकिन सास फूलने लगी चूकि मै थोडा बहुत तैरना जानता था तो मैं बाहर निकल आया और थोडी देर तक मैं पोखरे के किनारे बैठकर सोचता रहा फिर मै भारी मन से मैं वहा से रहा उसके बाद मैं पैदल निर्माणाधान सिक्स लेन पकड कर आजमगढ रोडवेज से बस पकडकर अपने घर गांव बनकट जगदीशपुर चला गया । मैने अपने भाई को मैसेज कर दिया था को घर वाले मुझसे तरह तरह के सवाल पूछ रहे थे मुझे डर लगने लगा कि सब जान जायेगे और मुझे डर लग रहा था कि कही पुलिस मुझे गिरफ्तार न कर ले इसीलिये मैं आज आजमगढ से भागने वाला था कि आप लोगो ने मुझे पकड लिया।
पंजीकृत अभियोग-
1- मु.अ.स. 158/020 धारा 302,201,376डी,363,366 भादवि, थाना- मुबारकपुर, आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. शुभम गोड पुत्र चन्द्रभान गोड निवासी बनकट जगदीश पुर थाना कप्तानगंज आजमगढ
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
1- प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र थाना मुबारकपुर आजमगढ ।
2- उ.नि. श्रीकृष्ण प्रजापति मय हमराह थाना मुबारकपुर आजमगढ़ ।
