आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना कोतवाली
आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ व सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी नगर जनपद आजमगढ़ के दिशा निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आजमगढ़ के नेतृत्व में उ0नि0 श्री प्रेम शंकर उपाध्याय मय हमराह के क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि जरिए मुखविर सूचना मिली कि दिनांक 18.08.20 को हिन्दू देवी देवताओं पर फेसबुक के जरिए अभद्र कमेन्ट करने के सम्बन्ध में जो मुकदमा पंजीकृत है मुकदमे से संबंधित अभियुक्त नरौली तिराहे पर खड़ा है कि पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की गई तो अभियुक्त ने अपना नाम रितेश कुमार पुत्र शिवचन्द निवासी काशीपुर सठियांव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ बताया जिसको दिनाक 19.08.20 को समय करीब 13.00 बजे नरौली तिराहे से गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि मनीष राव पुत्र शैलेश राव निवासी नूरपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ का दोस्त हुँ उसी के फेसबुक पर किये गये धार्मिक आपत्तिजनक पोस्ट पर उसके उकसावे में आकर हमने भी हिन्दू धर्म के देवी देवताओ पर अपमानजनक टिप्पणी किया था । इस प्रकार अभियुक्त जुर्म को स्वीकार कर रहा हैं ।
पंजीकृत अभियोग का विवरण—
1- मु0अ0सं0 – 203/2020 धारा – 295ए/505(1)(b) भादवि थाना कोतवाली, आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त-
1-रितेश कुमार पुत्र शिवचन्द निवासी काशीपुर सठियांव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
बरामदगी-
1- एक अदद एन्ड्रायड मोबाईल
गिरफ्तार करने वाले टीम का विवरण
1. उ0नि0 श्री प्रेम शंकर उपाध्याय थाना कोतवाली, आगमगढ़ मय हमराह।
