Breaking News

राजकीय मेडिकल कालेज में मैनपावर की तत्काल व्यवस्था करायें।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 14 अगस्त-- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत राजकीय मेडिकल कालेज में तात्कालिक मैनपावर की व्यवस्था उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिये कि गुणवत्ता स्तर के मैनपावर रखने के लिए एक तीन स्तरीय कमेटी गठित करें एवं राजकीय मेडिकल कालेज में मैनपावर की तत्काल व्यवस्था करायें।
जिलाधिकारी ने राजकीय मेडिकल कालेज में बन रहे लैब के बारे में राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य से जानकारी प्राप्त की। राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य द्वारा बताया गया कि लैब बन कर पूर्ण होने की स्थिति में है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, राजकीय मेडिकल कालेज आजमगढ़ के प्राचार्य, सीएमओ डाॅ0 एके मिश्रा, डीपीआरओ लालजी दूबे, मुख्य कोषाधिकारी विजय शंकर, एसीएमओ डाॅ0 संजय उपस्थित रहे।

और नया पुराने