बदायूं।
बदायूं: थाना बिनावर क्षेत्र के सुभानपुर गांव निवासी हेमेंद्र (38) सुबह खेत पर गये थे और घर आकर कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। भाई वीरेंद्र ने देखा तो वह चीख पड़ा। मौत से घर में कोहराम मच गया। वीरेंद्र के मुताबिक डेढ़ साल पहले हेमेंद्र ने पीएनबी की हलवाई चौक शाखा से एक लाख 45 हजार रुपये का केसीसी बनवाया था।इस रकम को वह लौटा नहीं सका था। गांव के भी किसी व्यक्ति से उसने 20 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। रकम वापस न लौटाने के कारण वह तनाव में रहने लगा। अधिकतर वह चुपचाप रहता था। छह बीघा जमीन पर धान की पैदावार की थी, लेकिन वह फसल भी सूख रही थी। ऐसे में उसे भविष्य की चिंता सताने लगी। सुसाइड उस वक्त किया जब घर पर कोई नहीं था। हेमेंद्र के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे अभिषेक, आशीष व प्रियांशु हैं। सबसे बड़ा अभिषेक 11 साल का है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना संज्ञान में नहीं है। कोई तहरीर भी नहीं मिली है। तहरीर मिलती तो पोस्टमार्टम कराकर आगे की जांच की जाती, टीम गांव में जानकारी कर रही है।
"राजीव कुमार, थाना प्रभारी बिनावर किसान ने इसी बैंक से केसीसी बनवाया था या नहीं यह कहा नहीं जा सकता, लेकिन मार्च से तो लॉकडाउन के कारण रिकवरी पूरी तरह बंद है। किसी से बकाया नहीं मांगा जा रहा है। आत्महत्या की कोई और वजह रही होगी। "अशोक कुमार शाखा प्रबंधक, पीएनबी।
रिपोर्ट: यीशु दास