Breaking News

जनपद न्यायालय, आजमगढ़ का परिसर कन्टेनमेन्ट जोन में आ जाने के कारण उसमें बने रहने की अवधि तक बन्द रहेगा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 16 अगस्त-- प्र0 मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जनपद न्यायालय आजमगढ़ ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि जनपद न्यायालय, आजमगढ़ का परिसर कन्टेनमेन्ट जोन में आ जाने के कारण उसमें बने रहने की अवधि तक बन्द रहेगा, यद्यपि उक्त अवधि में मूल व विशेष क्षेत्राधिकार वाले न्यायालयों के न्यायाधीशगण क्रमशः जनपद न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीशगण, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिविल जज (प्रवर खण्ड) व सिविल जज (अवर खण्ड) अपने-अपने आवासीय कार्यालयों से आनलाईन सुनवाई करेंगे।
सुनवाई हेतु आवेदन इस जनपद न्यायालय की डेडीकेटेड ई - मेल आई0डी0 पर प्राप्त किये जायेंगे। मात्र जमानत/अग्रिम जमानत व त्वरित प्रकृति के फौजदारी व दीवानी आवेदन, विचाराधीन बन्दी सम्बन्धी न्यायिक कार्य/रिमाण्ड व जनपद न्यायाधीश के विचारानुसार सुनवाई योग्य मामलों में सुनवाई होगी। अन्य प्रकरणों में सामान्य तिथियाँ नियत होंगी। आनलाईन कार्यवाही के सम्बन्ध में विस्तृत विवरण जनपद न्यायालय आजमगढ़ की वेबसाईट पर उपलब्ध है।

और नया पुराने