आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सरायमीर. स्थानीय थाना परिसर में नवनिर्मित भवनों का एसपी त्रिवेणी सिंह ने लोकार्पण किया । थाना परिसर में जनसहयोग से थाना प्रभारी कक्ष , उप निरीक्षक कक्ष , जनसुनवाई , महिला कक्ष व मेस का निर्माण कराया गया है । इंस्पेक्टर अनिल सिंह के प्रयास व जनसहयोग से उक्त कार्य कराए गए है ।एसपी त्रिवेणी सिंह ने सभी नव निर्माणों का अवलोकन भी किया । इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि थाना परिसर में हुए नवनिर्माण में हजारी साहू , अशोक प्रधान , सर्वेश जयसवाल , राम अवध यादव , श्री यादव , सुजीत प्रधान , प्रहलाद यादव , डॉक्टर मुनीब कुमार , अबू हासिम , मतलूब , मो ताजू , जयप्रकाश यादव , मोहम्मद खालिद , दिलशाद हुसैन , जूलकदर शमशेर , लाल बिहारी यादव का सहयोग सराहनीय रहा । इस अवसर पर एसआई विपिन कुमार यादव , एसआई जितेन्द्र कुमार, एसआई गुलाम अख्तर अली, एसआई राम प्रसाद, एसआई श्याम सिंह यादव, एसआई राम कृष्ण के साथ साथ भवन निर्माण में सहयोग देने वाले लोग उपस्थित रहे ।
मोहम्मद यासिर सरायमीर