Breaking News

शौच के लिए गए युवक का फिसला पैर, नाले मे डूबने से मौत।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सगड़ी।  20 अगस्त रौनापार थाना क्षेत्र के सुरौली महुला निवासी उमेश पटेल उम्र 45 वर्ष पुत्र हीरावन की नाले मे डूबने से मौत हो गई । मृतक आज भोर मे घर से डिघिया नाले के पास शौच करने गया वहीं उसका पैर फिसल गया वह नाले के पास पानी मे गिर गया । सुबह ग्रामीण जब शौच करने गये तो देखे की एक शव उतराया हुआ है ।ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी महुला चौकी प्रभारी मदन गुप्ता अपने सिपाहियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे तब तक मृतक के परिजन भी पहुंचे और कपडे से पहचान लिए चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों की सहायता से जाल डलवाकर शव को बाहर निकलवाया। तहसीलदार सगडी लेखपाल भी मौके पर पहुंच गये ।लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।मृतक पांच भाइयो मे दुसरे नम्बर पर था ।खेती करता था ।मृतक के दो लडके व चार लडकियां है । परिजन का रो रो कर बुरा हाल है ।

और नया पुराने