आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
हमारी मांगे नहीं मानी गई तो 1 सप्ताह के अंदर रोड पर उतर कर धरना प्रदर्शन व जाम किया जाएगा।
सगड़ी। आज दिन में 11:00 बजे से सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर एस पटेल ने सुरैना, बलपुर, काखभार, महुला, बनकटिया, टेकनपुर, सहनुपुर, हाजीपुर ,बेलहिया, रोशनगंज, हैदराबाद आदि गांव का दौरा कर बाढ़ पीड़ित व कटान पीड़ितों का हालचाल व समस्याओं को सुना। छोटी सरयू नदी के बदला हुआ नाले पर स्थित बंदा टेकनपुर गांव के पास कट गया था। बंधे से रिसाव हो रहा है जिस पर आक्रोश व्यक्त किया। जिससे लगभग दो दर्जन गांव घाघरा नदी के बाढ़ के पानी से डूब गए थे ।इन गांव का भी दौरा किया और कहा कि बाढ़ पीड़ितों को उनके फसल का नुकसान मकान गिरने का नुकसान पशुओं का नुकसान का मुआवजा सरकार को देना चाहिए यह हमारी मांग है अगर सरकार 1 सप्ताह के अंदर बाढ़ क्षेत्र घोषित नहीं करती हैतो हमारे संगठन के लोग सड़क पर उतर कर धरना देंगे व रोड को जाम कर देंगे इन समस्याओं की विज्ञप्ति हम जिला तहसील प्रशासन जिला प्रशासन व उत्तर प्रदेश शासन को देंगे इसके बाद बाढ़ की महामारी के बाद करो ना की महामारी इसके बाद डेंगू ज्वर बुखार आज की महामारी से लोग परेशान हैं लोगों की फसल डूब कर बर्बाद हो गई है उसका मुआवजा मिलना चाहिए।
इस अवसर पर नरसिंह परमानंद श्रीनिवास पटेल शिव सागर यादव संतोष पटेल सूर्यभान पटेल विद्या सागर पटेल मुकेश पटेल, नारद पटेल आदि लोग रहे।