Breaking News

मेंहनगर: मारपीट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 थाना- मेहनगर

दिनांक 27.07.2019 को समय करीब 17.58 बजे वादी श्री सुरेश सरोज पुत्र सर्वजीत सरोज सा0 ठोठिया थाना मेहनगर जनपद आजमगढ द्वारा थाने पर आकर तहरीर दी की अभियुक्तगण 1.रामआधार सरोज पुत्र बल्ली सरोज 2. अजय उर्फ डब्लू पुत्र रामआधार सरोज 3. कुमारी रेखा 4. कुमारी खुश्बू पुत्रीगण रामआधार सरोज सा0 ठोठिया थाना मेहनगर जनपद आजमगढ द्वारा जमीनी विवाद को लेकर गाली गुप्ता दिया गया व मारपीट की गई। तहरीर के आधार पर एनसीआर नं0 136/19 दिनांक 27.07.2019 को समय करीब 17.58 बजे , वादी श्री सुरेश सरोज पुत्र सर्वजीत बनाम 1.रामआधार सरोज पुत्र बल्ली सरोज 2. अजय उर्फ डब्लू पुत्र रामआधार सरोज 3.कुमारी रेखा 4. कुमारी खुश्बू पुत्रीगण रामआधार सरोज सा0 ठोठिया थाना मेहनगर जनपद आजमगढ के पंजीकृत किया गया था जिसे माननीय न्यायालय के आदेशानुसार दिनांक 31.03.2020 समय करीब 21.40 बजे  धारा 304 भा0द0वि0 की वृद्धी करते हुए मु0अ0सं0 52/20 धारा 323/504/304 भा0द0वि0 मे पंजीकृत किया गया था ।  
 पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी लालगंज के निर्देशन में उ0नि0 रामकृपाल सोनकर द्वारा मय हमराहियान मुखबीर खास की सूचना पर विश्वास करके मय हमराहियान के गौरा नहर पुलिया पर से मु0अ0सं0 52/20 धारा 323/504/304 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्त रामआधार सरोज पुत्र बल्ली सरोज सा0 ठोठिया थाना मेहनगर जनपद आजमगढ को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है ।

 आपराधिक इतिहास

1- मु0अ0स0 52/20 धारा 323/504/304  भा0द0वि0   थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़            
         
 गिरफ्तार अभियुक्त –

रामआधार सरोज पुत्र बल्ली सरोज सा0 ठोठिया थाना मेहनगर जनपद आजमगढ 

 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

उ0नि0 रामकृपाल सोनकर , का0 विश्वनाथ निषाद 

और नया पुराने