आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना तहबरपुर
आज़मगढ़। दिनांक 24/9/2020 को रविन्द्र यादव पुत्र जियालाल यादव ग्राम- सुदनीपुर थाना- तहबरपुर आजमगढ तहरीर दाखिल किये कि मेरे गांव के सुरेन्द्र यादव पुत्र धरमू यादव अपने घर से दूर बने खंडहर नुमा मकान को देखने के लिए गये हुए थे । खंडहर मकान मे किसी ने लैट्रिन कर दिया था । इसकी शिकायत बगल मे स्थित मेरे चचेरे भाई अभिमन्यु के घर जाकर करने लगे । अभिमन्यु ने कहा की मेरे घर से खंडहर की तरफ कोई नही गया था । इतने मे ही सुरेन्द्र काफी उत्तेजित हो गये तथा गाली देने लगे । कुछ देर बाद सुरेन्द्र के परिवार से धरमू s/o सुवेदार, विवेक s/o सुरेन्द्र , रीता w/o सुरेन्द्र मौके पर आ गये । सभी लोग एक राय होकर गाली गुप्ता देने लगे । जब गाली देने का अभिमन्यु द्वारा विरोध किया गया तो सभी लोग मिलकर अभिमन्यु को लठी डंडा तथा लात घूसा तथा फावडे से मारने लगे । बीच बचाव हेतु अभिमन्यु की पत्नी सुमित्रा , तथा सरिता पत्नी मनोज पहुँची तो उनको भी बुरी तरह से मारे पीटे है । जान बचाकर घर के अंदर भागे तो सभी मुल्जिमान घर के अंदर भी घुस कर बुरी तरह से मारे पीटे है । मारपीट से अभिमन्यु के सिर मे आई – चोटो से अभिमन्यु मौके पर वेहोश हो गये है । शोरगुल सुनकर मै तथा गाँव के बहुत से लोग मौके पर पहुँचे । मुल्जिमान जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये । उक्त तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 64/2020 धारा 323/504/506/452/308 भादवि पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 27.9.20 को व0उ0नि0 बसन्त लाल मय हमराही कर्मचारीगण द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता रीता यादव पत्नी सुरेन्द्र यादव ग्राम सुदनीपुर थाना तहबरपुर, आजमगढ़ को सुदनीपुर मोड पर से गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0 64/2020 धारा 323/504/506/452/308 भादवि थाना तहबरपुर आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्ता-
1. रीता यादव पत्नी सुरेन्द्र यादव ग्राम सुदनीपुर थाना तहबरपुर, आजमगढ़उम्र करीब 40 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. व0उ0नि0 बसन्त लाल
2. का0 सुनील गुप्ता
3. म0का0 अभिलाषा द्विवेदी
