Breaking News

जीयनपुर पुलिस ने लूट की योजना बनाते दो बदमाशों की किया गिरफ्तार, चोरी की दो बकरी व दो चाकू बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 थाना- जीयनपुर
 
 आज़मगढ़। दिनांक 26/27.9.20 को SI राजकुमार तिवारी मय हमराह के थाने से रवाना होकर विनावर रात्रि गश्त तलाश वांछित अभियुक्त संदिग्ध अपराधो में कस्बा अजमतगढ़ में मौजूद थे कि जरिये मुखविर खास सूचना मिली कि लक्ष्मी कूप तिराहे के पास कुछ बदमाश इकट्ठा होकर लूट पाट करने की योजना बना रहे है यदि शिघ्रता की जाय तो पकड़े जा सकते है। इस सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 मय हमराही मय मुखबिर अजतमगढ़ से तुरन्त रवाना होकर लक्ष्मी कूप तिराहे से लगभग 200 मी0 पूर्व मोटर सायकिल खड़ी कर मुखविर के निर्देशानुसार लुक छिप कर लक्ष्मी कूप तिराहे पर आये कि मुखवीर ने इशारे से बताया कि लक्ष्मी कूप भवन के पीछे बदमाश छिपे है और मुखबिर चला गया कि पुलिस टीम छिपकर आहट लेने लगी कि तभी एक ने कहा कि चलो समय अधिक हो गया है रोड़ से आने वाले किसी व्यक्ति से लूट पाट किया जाय और उठ कर खड़े हो गये। इस पर पूर्व यकिन हुआ कि यह लूटेरो का गिरोह है जो लूट पाट करने जा रहा है कि पुलिस टीम द्वारा एक बारगी घेर घार कर आवश्यक बल प्रयोग कर मौके पर ही दो बदमाशो को पकड़ लिया गया तथा दो बदमाश अंधेरे व खेतो का लाभ लेते हुए भागने में सफल रहे। पकड़े गये बदमाशो का नाम पता पूछते हुये जामा तलाशी ली गयी तो एक ने अपना नाम सुफियान पुत्र मुस्तफा निवासी ग्रा0 चुनुगपार थाना जीयनपुर आजमगढ़ उम्र करीब 26 वर्ष बताया, तलाशी से एक अदद चाकू लोहे का बरामद हुआ तथा दुसरे पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम आजाद पुत्र जब्बार पता उपरोक्त उम्र करीब 22 वर्ष बताया जिसके जामा तलाशी से उसके पहने हुये जिंस के पैण्ट से एक अदद चाकू लोहे का नाजायज मिला । भागे हुये हुये बदमाशो का नाम पता पूछा गया तो एक का नाम विशाल पुत्र राम अवध नि0 सुक्खपुर व दुसरे का नाम राम सिंगार चौहान S/0 रामकरन चौहान नि0 उमरी महावतगढ़ थाना जीयनपुर आजमगढ़ बताया। पकड़े गये बदमाशो से चाकू रखने के सम्बन्ध में लाईसेंस तलब करने पर नही दिखा सके। अभियुक्तगणो का यह कार्य अन्तर्गत धारा 398/401 IPC व 4/25 A Act का दण्डनीय अपराध है। अतः कारण गिरफ्तारी बताकर वाजाफ्ता बकायदा समय 00.30 बजे रात्रि हिरासत पुलिस में लिया गया।

 पूछताछ का विवरण - अभियुक्तगणों ने पूछने पर अपनी गलती का माफी माँगते हुये बताया कि साहब हम लोग लूटपाट करने की नियत से यहां पर  छिपे थे कि आप लोगो ने हम लोगो को गिरफ्तार कर लिया। हम दोनो लोगो ने ही दिनांक 25.09.2020 को ग्राम पूनापार बड़गांव के नहर के पास से फूलबदन राजभर ग्राम पूनापार बड़ागांव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ की दो राशि बकरी चोरी किये थे।

 गिरफ्तार अभियुक्तगण-
 
1. सुफियान पुत्र मुस्तफा निवासी ग्राम चुनुगपार थाना जीयनपुर आजमगढ़ उम्र करीब 26 वर्ष
2. आजाद पुत्र जब्बार निवासी ग्राम चुनुगपार थाना जीयनपुर आजमगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष

 बरामदगी

1. दो अदद चाकू नाजायज
2. दो राशि बकरी 

 पंजीकृत अभियोग-

1. मु0अ0सं0- 298/2020 धारा 398/401 IPC थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ 
2. मु0अ0सं0- 299/2020 धारा 4/25 A Act थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
3. मु0अ0सं0- 300/2020 धारा 4/25 A Act थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़

 आपराधिक इतिहास-

मु0अ0सं0 296/2020 धारा 379/411 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ 

 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
 
1. उ0नि0 राजकुमार तिवारी थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. का0 अभिषेक कुमार यादव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. का0 चित्रसेन सिंह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़

और नया पुराने