आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-निजामाबाद
आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अवैध व कच्ची शराब की तस्करी करने वालो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के क्रमं मे दिये गये निर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद अनवर अली खांन के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 धनंजय प्रसाद शुक्ल मय हमराहीयान के देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि कोडर पुलिया वहद ग्राम कोडर पर एक व्यक्ति कच्ची शराब बेचने के लिये जा रहा है कि मुखबीर खास की सूचना पर विश्वास करके उ0नि0 मय हमराहीयान द्वारा मौके पर पहुच कर चेकिंग किया जा रहा था कि कोडर के तरफ से आ रहे संदिग्ध व्यक्ति को रोककर कर पूछताछ किया गया तो अपना नाम इम्तयाज कुरैशी पुत्र स्व मुस्लिम कुरैशी सा0 तिग्गीपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ बताया तथा जामा तलाशी से अभियुक्त उपरोक्त के पास से एक एक प्लास्टिक की पिपिया में 10 लीटर कच्ची शराब नाजायज शराब बरामद किया गया। जिसको समय करीब 20.00 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त -
इम्तयाज कुरैशी पुत्र स्वद मुस्लिम कुरैशी सा0 तिग्गीपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़
बरामदगी
10 लीटर कच्ची शराब नाजायज शराब
गिरफ्तार करने वाली टीम -
1. उ0नि0 धनंजय प्रसाद शुक्ला मय हमराहीयान थाना निजामाबाद, आमजगढ
