आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। अवनीश अवस्थी अपर मुख्य सचिव गृह महोदय द्वारा सुधीर कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के नेतृत्व में लगभग विगत एक माह में जनपद पुलिस द्वारा अपराधी एवं अपराधियों विशेषकर असलहा तस्करों के विरुद्ध की गई उल्लेखनीय कार्यवाही के लिए जनपद पुलिस को एक लाख रुपए नगद पुरस्कर की घोषणा ।
आज दिनांक 27.09.2020 को अवनीश अवस्थी अपर मुख्य सचिव गृह महोदय द्वारा जनपद पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध विगत एक माह में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए नगद एक लाख रुपए देने की घोषणा की गई।
जनपद पुलिस द्वारा उक्त अवधि में उल्लेखनीय कार्य किए गएः-
1. जनपद में विगत एक माह में कुल 336 गंभीर अपराध करने वाला अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई।
2. इस अवधि में अग्नेय शस्त्र बेचने व प्रयोग करने वालों के खिलाफ चलाए गए अभियान में एक रिवाल्वर, 29 पिस्टल, 01 बंदूक, 76 तमंचे बरामद किए गए। इन में से 07 अपराधी कुख्यात मुख्तार अंसारी गैंग के लोग अत्याधुनिक हथियार व कारतूस सप्लाई करने वाले भी शामिल हैं जिनके कब्जे से 11 पिस्टल व एके-47 के भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए।
3. इस अवधि में जनपद के विभिन्न थानों क्षेत्रों की पुलिस टीमों से बदमशों के साथ 17 पुलिस मुठभेड़ भी हुई जिसमें कुल 29 ईनामिया, टाप टेन बदमाश गिफ्तार किए गए, जिसमें दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल भी हुए।
4. इस अवधि में 07 चार पहिया वाहन तथा 25 मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।
5. इस अवधि में अवैध शराब , मादक पदार्थ बनाने व बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की गई जिसमें लगभग 2000 लीटर शराब तथा 12000 ग्राम से अधिक गांजा, स्मैक व अन्य नशीले पदार्थ बरामद हुए।