Breaking News

जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे प्रिंस की मदद को आगे आये योगी सेवक।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़: सदर तहसील के जाफरपुर काशी राम आवास में रह रहे 11 वर्षीय प्रिंस चौरसिया की दोनों किडनी खराब हो जाने की वजह से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। 
यह बात मीडिया के माध्यम से हिंदू युवा वाहिनी जनपद मऊ प्रमोद चौधरी योगी सेवक के संज्ञान में आई, उन्हें यह जानकारी मिली कि- आजमगढ़ में एक 11 वर्षीय बालक जिसकी दोनों किडनी डैमेज हो चुकी है। जिसके बाद प्रमोद चौधरी ने अपने माध्यम से परिजनों तक आर्थिक मदद पहुंचाई।
बतादें- बच्चे का इलाज AIIMS में चल रहा है, परिवार वालो को पैसों का काफी अभाव है, जिससे वह जनता द्वारा एवं समाजसेवी संस्थाओं के मदद अपने बच्चे का इलाज करवा रहे है। उन्होंने बताया कि- मेरी बेटी प्रतिभा निकेतन स्कूल में पढ़ती थी, पैसे के अभाव से स्कूल से नाम काट दिया गया।

और नया पुराने