आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-बिलरियागंज
आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह थाना बिलरियागंज आजमगढ़ द्वारा मय फोर्स के महा अभियान के तहत तलाश वांछित अपराधी रोकथाम जूर्म जरायम के दृष्टीगत आज दिनांक 26.09.2020 को क्षेत्र में मामूर होकर जरिये मुखबिर खास की सूचना पर जगमलपुर मोड़ पर मौजूद थे कि जगमलपुर रोड की तरफ से आ रहे एक व्यक्ति को रूकने का इशारा किया तो वह पुलिस वालो पर लक्ष्य बनाकर जान से मार डालने की नियत से फायर कर दिया। गोली उ0नि0 कन्हैयालाल मौर्य के कनपटी के पास से निकल गयी। पुलिस टीम एकाएक गोली बारी की घटना से घबराकर हिकमत अमली से सिखलाये गये तरीको से अपनी तथा अपने हमराहियों की जान बचाते हुए लुक छिपकर एक बारगी लगभग 10-15 कदम दौड़ाकर समय 05.10 बजे सुबह पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो अपना नाम अकबर पुत्र जहीर निवासी ग्राम खानकाह थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ बताया जिसके कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा व एक अदद खोखा कारतूस व एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद कर थाना स्थानीय पर 1. मु0अ0सं0 151/2020 धारा 307 भादवि व 2. मु0अ0सं0 152/2020 धारा 3/25/27 आयुद्य अधि0 पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामः-
अकबर पुत्र जहीर सा0 खानकाह, थाना बिलरियागंज आजमगढ़
बरामदगीः -
1. एक अदद नाजायज तमंचा
2. एक अदद खोखा कारतूस
3. एक अदद जिन्दा कारतूस
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 151/2020 धारा 307 भादवि थाना बिलरियागंज आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 152/2020 धारा 3/25/27 आयुद्य अधि0 थाना बिलरियागंज आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
1. SO संजय कुमार सिंह थानाध्यक्ष थाना बिलरियागंज आजमगढ़
2. उ0नि0 कन्हैया लाल मौर्य थाना बिलरियागंज आजमगढ़
3. उ0नि0 ओमप्रकाश यादव द्वितीय थाना बिलरियागंज आजमगढ़
4. का0 पंकज यादव, का0 संजीव कुमार सिंह, का0 रविप्रभाकर, म0का0 गुड़िया यादव थाना बिलरियागंज आजमगढ़।
