Breaking News

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा कुल 06 खाद्य प्रदार्थों की नमूने संग्रहित कर जाॅच के लिए लिये गये।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 30 सितम्बर-- जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा कुल 06 खाद्य प्रदार्थों की नमूने संग्रहित कर जाॅच के लिए लिये गये।
जिसमें सिंह परईया ढ़ाबा एण्ड जलपान गृह मंदूरी से मिश्रित दूध, यादव मिष्ठान भण्डार भटौली बाजार से खोया व मिश्रित दूध, विपिन ट्रेडर्स पुराना पोखरा सरायमीर से सरसो का तेल, ब्लेण्डेड एडिबल आयल व मस्डर्ट आयल के नमूने लिये गये।
उक्त खाद्य सामग्रियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के सुसंगत प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जायेगी।
इस अवसर पर टीम में दिनेश कुमार राय, अंकित कुमार सिंह, रामचन्द्र यादव, रामबुझावन चैहान, हरेन्द्र शामिल रहे।

और नया पुराने