Breaking News

जनपद न्यायालय, आजमगढ़ के समस्त न्यायालयों को दिनांक 09 सितम्बर 2020 से न्यायिक कार्य किये जाने हेतु खोला जायेगा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 08 सितम्बर-- प्र0 मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जनपद न्यायालय आजमगढ़, ने सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि जनपद न्यायालय, आजमगढ़ परिसर के कन्टेनमेंट जोन की 14 दिन की अवधि आज दिनांक 08 सितम्बर 2020 को समाप्त हो रही है, अतः माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के आदेशों का अनुपालन करते जनपद न्यायालय, आजमगढ़ के समस्त न्यायालयों को दिनांक 09 सितम्बर 2020 से न्यायिक कार्य किये जाने हेतु खोला जायेगा।कोरोना वायरस के संक्रमण के दृष्टिगत न्यायालय कार्यावधि में समस्त न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, वादकारीगण, सुरक्षाकर्मी एवं अन्य आगन्तुकों द्वारा कोरोना वायरस से बचाव, उपचार एवं रोकथाम इत्यादि हेतु माननीय उच्चतम न्यायालय, माननीय उच्च न्यायालय एवं केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का अनुपालन किया जाना अनिवार्य होगा। 

और नया पुराने