Breaking News

10 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- बरदह

आज़मगढ़। दिनांक 9.9.2020 को उ0नि0 विष्णुप्रसाद मिश्र मय हमराह का0 विनोद मौर्या का0 नवीन पाण्डेय के थाना हाजा से प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र चेकिग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन तथा पेण्डिग विवेचना व पुलिस अधीक्षक आजमगढ के आदेश के अनुपालन मे वांछित अभि0गण की गिरफ्तारी के क्रम में ग्राम गोडहरा मे रात्री गश्त मे मामूर थे कि एक व्यक्ति ग्राम गोडहरा की तरफ से हाथ मे जरिकेन लेकर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस वालो को देखकर पीछे मुडकर भगने लगा कि शक होने पर पुलिस द्वारा करीब 20-25 कदम की दुरी पर घेर कर पकड लिया गया। पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पुछा गया तो अपना नाम अब्दुल सलाम उर्फ मुन्ना पुत्र जमील ग्राम खरगीपुर थाना बरदह आजमगढ बताया तथा हाथ मे लिये सफेद रंग के जरिकेन से 10 लीटर अवैध शराब बरामद हुआ। पकडे गये व्यक्ति को कारण गिरफ्तारी बता कर मौके पर समय करीब 01.40 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। तथा स्थानीय थाना पर मु0अ0सं0 215/2020 धारा 60 आबकारी एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है ।

पंजीकृत अभियोग-

मु0अ0सं0 215/2020 धारा 60 आबकारी एक्ट 

गिरफ्तार अभियुक्त-

अब्दुल सलाम उर्फ मुन्ना पुत्र जमील ग्राम खरगीपुर थाना बरदह आजमगढ

बरामदगी-

 10 लीटर अवैध कच्ची शराब 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

उ0नि0 विष्णुप्रसाद मिश्र मय हमराह का0 विनोद मौर्या का0 नवीन पाण्डेय

और नया पुराने