आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- कप्तानगंज
आज़मगढ़। दिनांक 21.09.2020 को वादी कमलेश पुत्र कलपू राम ग्राम गौरा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ ने थाने पर आकर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 19.09.2020 को रात समय करीब 12:30 बजे में अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था उसी समय दो अज्ञात व्यक्ति अपना मुंह बांधकर मेरे घर में घुसे, चोरी कर रहे थे जब मेरी भाभी चंद्रकला देवी पत्नी मनोज राम ने उठकर देखा तो वह शोर मचाने लगी तो वे लोग मेरी भाभी चंद्रकला देवी को बुरी तरह लाठी डंडा लात घुसा से मारने लगे जिससे मेरी भाभी को काफी चोटें आई और वह लोग पांच थान सोने के जेवर और चार थान चांदी के जेवर और 7000 रूपये नगद लेकर भाग गए। वादी के तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 161/20 धारा 457/382/411 भादवि पंजीकृत किया गया ।
*पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह* के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आजगमढ व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर आजमगढ के दिशा निर्देशन व कुशल नेतृत्व में चलाये गये अभियान में आज दिनांक 28.09.2020 को तलाश वांछित अपराधी व वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 बांक बहादुर सिंह मय हमराहीयान के द्वारा थाने पर पंजीकृत मु0अ0सं0 161/20 धारा 457/382/411 भादवि थाना कप्तानगंज पर पंजीकृत अभियोग में प्रकाश में आये अभियुक्तों को मुखबिरि सूचना पर दबिश देकर गिरफ्तार कर अभियुक्तगण से दो जोड़ी पायल, एक अदद मंगल सूत्र पीली धातु, दो जोड़ी कान की झाली पीली धातु , एक अदद नाक की फुरूहरी पीली धातु व 1250 रूपये नगद बरामद कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग-
1- मु0अ0सं0 161/2020 धारा 457/382 भादवि बढ़ोत्तरी धारा 411 भादवि
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. राजकमल उर्फ सतीश पुत्र सीताराम ग्राम गौरा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ,
2. सिरताज उर्फ पदानू पुत्र मो0 इस्लाम निवासी कोइनहा बाजार बड़सरा खालसा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
बरामदगी -
1- दो जोड़ी पायल, एक अदद मंगल सूत्र पीली धातु, दो जोड़ी कान की झाली पीली धातु ,
2- एक अदद नाक की फुरूहरी पीली धातु व 1250 रूपये नगद बरामद।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम –
1- उ0नि0 बाँक बहादुर सिंह मय हमराह थाना- कप्तानगंज, आजमगढ़ ।