आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- जीयनपुर
आज़मगढ़। दिनांक 27.09.2020 को उ0नि0 सुरेन्द्र प्रसाद यादव मय हमराह का0 शुभम यादव,म0आ0 साधना तोमर के थाना हाजा से रवाना होकर ग्राम- अमुवारी नरायनपुर मे कैलाश राम के घर के पास पहुँचे तो देखा कि दो व्यक्ति आने- जाने वाली महिलाओ व लड़कियो को देखकर अश्लील गाना व अश्लील शब्दो का उच्चारण कर रहे है कि का0 शुभम यादव व महिला का0 साधना तोमर जो एण्टी रोमियो टीम मे सादे वस्त्रो मे थी के द्वारा दोनो व्यक्तियों को रोका व टोका तो दोनो भागना चाहे कि वही पर दोनो व्यक्तियों को पुलिस द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया । पकड़े गए व्यक्तियो से नाम,पता व उम्र पूछा गया तो पहले ने अपना नाम अनीस कुमार उर्फ अवनीश कुमार पुत्र भगेलू राम उम्र 22 वर्ष और दुसरे ने अपना नाम बलवन्त कुमार पुत्र प्रभुनाथ राम उम्र 21 वर्ष निवासीगण ग्राम अमुवारी नरायनपुर, थाना जीयनपुर,जनपद आजमगढ़ बताया । भागने का कारण पूछा गया तो बताया कि साहब हम लोग आने जाने वाली महिलाओ व लड़कियो को देखकर अश्लील गाना गा रहे थे। साहब हम लोग से गलती हो गई है, अब ऐसी गलती नही करेगे । उनके अपराध का बोध कराकर मौके पर ही समय 14.10 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1.अनीस कुमार उर्फ अवनीश कुमार पुत्र भगेलू राम उम्र 22 वर्ष
2.बलवन्त कुमार पुत्र प्रभुनाथ राम उम्र 21 वर्ष निवासीगण ग्राम अमुवारी नरायनपुर, थाना जीयनपुर,जनपद आजमगढ़
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0स0 301/20 धारा 294 IPC थाना जीयनपुर जनपद-आजमगढ
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 सुरेन्द्र प्रसाद यादव थाना जीयनपुर आजमगढ । ( एन्टीरोमियो टीम प्रभारी )
2. का0 शुभम यादव थाना जीयनपुर आजमगढ ।
3. म0आ0 साधना तोमर थाना जीयनपुर आजमगढ़ ।