आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 30 सितम्बर-- जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में सचल खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा जनपद के सरफुद्दीनपुर, रानी की सराय चेक पोस्ट, फरिहां पर खाद्य पदार्थों की मौके पर ही जांच की गई।
इस दौरान कुल 25 खाद्य पदार्थों की जांच की गई, जिसमें मिठाइयों में खाद्य कारोबारियों द्वारा प्रयुक्त किए जाने वाले रंग एवं चांदी वर्क, मसालों तथा खाद्य तेलों की जांच की गई। जिसमें एक लड्डू में मानक से अधिक रंग एवं दो चांदी के वर्क जांच में फेल पाए गए, शेष 22 नमूने जांच में सही पाए गए। फेल नमूनों पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।