आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-मेहनाजपुर
आज़मगढ़। प्रभारी निरीक्षक सुनील चन्द तिवारी थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ के कुशल निर्देशन में दिनांक 28/29.09.2020 को उ.नि.हरिद्वार मौर्या मय हमराहीयान के थाना हाजा से प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र एवं रात्री गस्त क्षेत्र इटैली में पहुंचे जहां पर रात्रि गस्त में लगे का.अरुण कुमार ,का.रजत दीक्षित मिले जिन्हें अपने साथ गाडी में लेकर रात्रि गस्त सिधौना बाजार करते हुए खुम्भादेवरी मोड़ से ग्राम नोनीपुर की तरफ आ रहा थे कि ग्राम नोनीपुर नहर पुलिया के पास गाडी पहुँचते ही नहर पुलिया पर बैठा व्यक्ति अचानक पुलिस की गाडी देखकर भागने लगा कि शक होने पर हमराही कर्मचारीगण की मदद से करीब 15 से 20 कदम भागते भागते घेरकर पकड लिया गया। पकडे गए व्यक्ति का नाम पता व भागने का कारण पूछा गया तो बार-बार गलती की माफी मांगते हुए अपना नाम करन यादव S/O प्रकाश यादव ग्राम लौलहा थाना खानपुर जनपद गाजीपुर बताया तथा यह भी बताया कि साहब मै कट्टा व कारतूस लिया हूँ कि अभियुक्त को उसके अपराध का बोध कराते हुये व कारण गिरफ्तारी बताकर हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
करन यादव S/O प्रकाश यादव ग्राम लौलहा थाना खानपुर जनपद गाजीपुर
विवरण बरामदगी
एक अदद देशी तमन्चा 315 बोर, 2 अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर
पंजीकृत अभियोग
मु.अ.सं.95/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. SI हरिद्वार मौर्या
2. हे.का. प्रदीप पाण्डेय
3. का. पारसनाथ
4. का. अरुण कुमार यादव
5. का. रजत दीक्षित थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
