आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना अतरौलिया
आज़मगढ़। उ0नि0 शनि थापा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ मय हमराह का0 विनय प्रताप सिंह , का0 राजन कुमार के देखभाल क्षेत्र रात्रि गश्त चेकिंग डियूटी क्षेत्र में मौजूद थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली एक व्यक्ति अवैध शस्त्र लेकर किसी घटना को अंजाम देने के लिए बूढ़नपुर चौराहे पर मौजूद है मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास करके बूढ़नपुर चौराहे पर पहुंचे तो एक व्यक्ति चौराहे पर अकेले खड़ा है बार बार हाइवे के दोनों तरफ देख रहा है जैसे ही पुलिस वालो को देखा अचानक कोयलसा बाजार जाने वाले रोड पर मुड़कर तेज कदमो से भागने लगा जिसको हमराह कर्मचारीगण के सहयोग से करीब 50 मीटर जाते जाते दौड़ाकर समय करीब 8.00 बजे बूढ़नपुर चौराहे से पकड लिया गया | अभियुक्त उपरोक्त से नाम पता पूछने पर अपना नाम गोपाल सिंह पुत्र स्व0 त्रिभुवन सिंह निवासी भीलमपुर छपरा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ बताया। जामा तलाशी लेने पर अभियुक्त उपरोक्त के पास से एक अदद देशी पिस्टल व 3 अदद जिन्दा कारतूस 9 MM नाजायज बरामद हुआ | जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर आज दिनांक 29.09.2020 को मु0अ0सं0 128/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरण– अभियुक्त पूछने पर बताया कि मेरी पुरानी दुश्मनी है इसलिए अपने पास अवैध असलहा रखता हूँ।
गिरफ्तार अभियुक्त
गोपाल सिंह पुत्र स्व0 त्रिभुवन सिंह निवासी भीलमपुर छपरा थाना अतरौलिया
बरामदगी
एक अदद नाजायज देशी पिस्टल व 03 अदद जिन्दा कारतूस 9 MM
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 128/20धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अतरौलिया आजमगढ़
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0226/14 धारा 302 IPC थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 212/96 धारा 323/506 IPC व 3(1)10 SC/ST ACT
