आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- गम्भीरपुर
आज़मगढ़। आवेदक सुग्रीव राय पुत्र स्व0 तीर्थराज राय ग्राम मईखरगपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ के लिखित तहरीरी सूचना पर दिनांक 12.09.20 को समय 4.15 बजे उनकी भतीजी को बहला फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा मु0अ0सं0 154/20 धारा 363,366,120B भादवि दर्ज किया गया था।
*गिरफ्तारी का विवरण*- आज दिनांक 29.09.2020 को उ0नि0 विजय प्रकाश मौर्य मय हमराह का0 भानू प्रताप यादव के रवाना शुदा रो0आम तारीखी सहरोजा से मु0अ0सं0 154/20 धारा 363,366,120B भादवि से सम्बन्धित अपहृता को बरामद किया गया तथा अभियुक्त सूरज तिवारी पुत्र राजेश तिवारी निवासी मईखरगपुर थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़ को समय 14.00 बजे गोसाई की बाजार नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ का विवरण- पूछने पर अभियुक्त सूरज तिवारी पुत्र राजेश तिवारी निवासी मईखरगपुर थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़ द्वारा बताया गया कि साहब मुझ से गलती हो गयी है । मैं इस लड़की से काफी दिनों से फोन पर बाते करता था। इसी बीच दिनांक 12.09.20 को मैं उस को लेकर चला गया था। साहब लड़की मेरे ही गाँव की है। मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था। अपनी गलती की बार- बार माफी मांगते हुए जुर्म स्वीकार कर रहा है।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 154/20 धारा363,366,120B, भादवि
गिरफ्तार अभियुक्त–
सूरज तिवारी पुत्र राजेश तिवारी निवासी मईखरगपुर थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 विजय प्रकाश मौर्य व का0 भानू प्रताप यादव
