Breaking News

जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय माह सितम्बर की बैठक सम्पन्न।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 29 सितम्बर-- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय माह सितम्बर की बैठक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर जननी सुरक्षा योजना, नियमित टीकाकरण, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, आशाओं का भुगतान आदि बिन्दुओं से विस्तार से समीक्षा की गयी।
जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा में कोयलसा, तहबरपुर, जहानागंज, जीयनपुर, परशुरामपुर में डीलवरी के पश्चात लाभार्थियों को भुगतान किये जाने वाली धनराशि में कम प्रगति पाये जाने पर कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए जिलाधिकारी ने उक्त संबंधित एमओआईसी को निर्देशित करते हुए कहा कि 10 दिन के अन्दर शत प्रतिशत लम्बित भुगतान कराना सुनिश्चित करें। 
नियमित टीकाकरण की समीक्षा मंे मुबारकपुर, मार्टीनगंज, पवई में फुल इम्युनाइजेशन की खराब प्रगति पाये जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित एमओआईसी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्लान बनाकर जल्द से जल्द शत प्रतिशत टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें, इसके लिए एएनएम से वार्ता करें। 
प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना की समीक्षा मंे आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष अर्बन आजमगढ़, पल्हनी, जहानागंज, फूलपुर, ठेकमा में फीडिंग कम पाये जाने पर एवं गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण में जिला महिला अस्पताल, मेंहनगर, ठेकमा, बरदह, जहानागंज, लालगंज मे लक्ष्य के सापेक्ष आरसीएच पोर्टल पर कम फीडिंग पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित एमओआईसी को निर्देश दिये कि संबंधित डीपीएम के माध्यम से 02 दिन के अन्दर फीडिंग पूर्ण करायें। फीडिंग कार्य मंे तेजी लाने के लिए आवश्यकतानुसार कम्प्यूटर आपरेटर बढ़ा लें और स्वयं भी मानीटरिंग करें। परिवार नियोजन उपलब्धि की समीक्षा में एनएसवी (पुरूष नसबन्दी), आईयूसीडी, पीपीआईयूसीडी (काॅपर टी), अन्तरा के आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम पाये जाने पर लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए संबंधित एमओआईसी को निर्देश दिये।
आयुष ओपीडी की समीक्षा मे हरैया, जहानागंज, तहबरपुर, जिला अस्पताल, रानी की सराय में प्रगति कम पाये जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित एमओआईसी को ओपीडी बढ़ाने हेतु निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने समस्त एमओआईसी को निर्देश दिये कि आशाओं के भुगतान को समय से करें, जिन आशाओं की ड्यूटी कोविड-19 में लगायी गयी है, उनका इंसेन्टिव भी तत्काल कराना सुनिश्चित करें। 
आगे जिलाधिकारी ने समस्त एमओआईसी को निर्देश दिये कि प्रतिदिन एंटीजन किट से जो जाॅच की जा रही है, उसकी फीडिंग पोर्टल पर उसी दिन करा लें। 
जिलाधिकारी ने समस्त एमओआईसी को निर्देश दिये कि आरआरटी टीम (रैपिड रिस्पाॅन्स टीम) की मानीटरिंग स्वयं करें, जब कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित होता है तो आरआरटी टीम से विजिट कराकर कोरोना पाजीटिव मरीज की काउन्सिलिंग करायें। यदि संक्रमित मरीज को होम आइसोलेशन में समस्या हो रही है तो एल-1 या एल-3 अस्पताल में भर्ती करायें। आरआरटी टीम कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाये जाने पर उसी दिन उस व्यक्ति की काउन्सिलिंग करे और देर रात्रि संक्रमित व्यक्ति की सूचना मिलने पर अगले दिन 12 बजे तक पाजीटिव केस से विजिट कर लें, आरआरटी टीम जब संक्रमित व्यक्ति की काउन्सिलिंग करने जाय, तो उनका मोबाइल नम्बर भी चेक कर लें। 
इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि जब भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आये व्यक्तियों की सैम्पलिंग ली जाये तो उन्हें होम क्वारंटाइन में रहने के लिए कहा जाये, तब तक की उसकी रिपोर्ट नही आ जाती है। इसकी मानीटरिंग निगरानी समिति से भी करायें, जिससे कि वे इधर-उधर न घूमे।
जिलाधिकारी समस्त एमओआईसी को निर्देश दिये कि अपने सीएचसी/पीएचसी पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित कर लें और सीएचसी/पीएचसी परिसर में माइक द्वारा कोरोना से बचाव का प्रचार-प्रसार करायें एवं बैनर भी लगवा दें। इसी के साथ ही अपने संबंधित क्षेत्रों में प्राइवेट अस्पतालों का रैण्डम चेकिंग करंे और यह देखें कि कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना की गयी है की नही, यदि कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना नही की गयी है तो आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। 
इस अवसर पर एसीएमओ डाॅ0 संजय, डाॅ0 वाईके राय, डाॅ0 एके सिंह, डाॅ0 परवेज अख्तर, जिला अस्पताल के एसआईसी डाॅ0 एसकेजी सिंह, जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डाॅ0 मंजुला सिंह सहित समस्त एमओआईसी उपस्थित रहे।

और नया पुराने