Breaking News

राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी जी की जयंती का आयोजन कोविड-19 के दृष्टिगत (दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी) रखते हुए की जायेगी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 29 सितम्बर-- जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया है कि 02 अक्टूबर 2020 को राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी जी की जयंती मनाये जाने के लिए निर्धारित कार्यक्रम का आयोजन कोविड-19 के दृष्टिगत (दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी) रखते हुए की जायेगी। 
उन्होने बताया कि दिनांक 02 अक्टूबर 2020 को प्रातः 8ः00 बजे सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा तथा उसके तुरन्त बाद सभी कार्यालय/विद्यालयों और दूसरी संस्थाओं में किसी बड़े कक्ष या हाॅल में किसी वरिष्ठ अधिकारी, प्रधानाचार्य या अध्यक्ष द्वारा महात्मा गाॅधी जी के बड़े चित्र का अनावरण व माल्यार्पण किया जायेगा तथा गाॅधीजी के जीवन संघर्ष, उनकी देश सेवा एवं उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला जायेगा। विशेष रूप से निर्बलों के कल्याण संबंधित अन्त्योदय की उनकी अवधारणा, भावनात्मक एकता, राष्ट्रीय एकता व अखण्डता के सम्बन्ध में उनके विचारों को संक्षेप में परिचय दिया जायेगा। उसके बाद 9ः00 बजे से 10ः00 बजे तक नगर पालिका आजमगढ़ व मुबारकपुर के किसी मलिन बस्ती की सफाई आदि का आयोजन किया जायेगा। यह आयोजन अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद आजमगढ़ व मुबारकपुर द्वारा आयोजित किया जायेगा। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मलिन बस्तियों का चयन करते समय यह ध्यान रखा जाय कि गत वर्ष चयनित मलिन बस्ती से भिन्न हो। इसी प्रकार सभी नगर पंचायतों में संबंधित अधिशासी अधिकारियों द्वारा मलिन बस्तियों में सफाई कार्य सुनिश्चित किया जायेगा। 
डीपीआरओ द्वारा सफाई कर्मियों के माध्यम से ग्रामों में सफाई कार्य सुनिश्चित किया जाये तथा किसी भी ग्राम में यदि गाॅधी जी की प्रतिमा उपलब्ध है तो उसकी साफ सफाई एक दिन पूर्व कर लिया जाय, ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित गाॅधी प्रतिमा की साफ सफाई तथा उन पर माल्यार्पण का कार्य खण्ड विकास अधिकारी एवं तहसीलदार के माध्यम से किया जायेगा। 
जिलाधिकारी ने कहा कि दिनांक 02 अक्टूबर को ही मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा मण्डलीय चिकित्सालय एवं जिला महिला अस्पताल में फल वितरण आदि का कार्य किया जायेगा। इसी प्रकार जेल अधीक्षक द्वारा जिला कारागार के चिकित्सालय में बन्दियों को फल वितरण आदि का कार्य किया जायेगा। जिला कुष्ठ नियंत्रण अधिकारियों द्वारा कुष्ठ रोगियों में निःशुल्क दवा तथा फल का वितरण किया जायेगा। समस्त कार्यालयों में नशा मुक्ति के सम्बन्ध में अधिकारियों/कर्मचारियों को शपथ दिलाया जायेगा। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के सभी महापुरूषों के प्रतिमाओं की सफाई एवं माल्यार्पण का कार्यक्रम कराया जायेगा। इसके अतिरिक्त पूरे शहर की व्यापक सफाई, चूना आदि का छिड़काव कराया जायेगा।

और नया पुराने