आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-तहबरपुर
आज़मगढ़। दिनांक 16-11-18 को नागेन्द्र प्रसाद यादव s/o स्व0 रामदेव यादव ग्राम तरौधी, पोस्ट टीकापुर थाना तहबरपुर- आजमगढ़ प्रार्थना पत्र दाखिल किये कि मेरी पुत्री रेखा यादव को उसके पति मनीष यादव पुत्र हरिनाथ यादव व ससुर हरिनाथ यादव पुत्र दलसिंगार यादव ग्राम बेलऊ थाना गंभीरपुर , आजमगढ़ द्वारा फोन पर दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था जिस कारण परेशान होकर आवेदक की पुत्री रेखा यादव आत्महत्या कर ली ।उक्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0- 138/18 धारा 498ए,304बी भादवि व 3 / 4 डीपी एक्ट पंजीकृत हुआ । विवेचना श्रीमान् क्षेत्राधिकारी बुढनपूर महोदय द्वारा सम्पादित करते हुए अभियुक्त मनीष यादव उपरोक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है ।
आज दिनांक 19/9/20 को प्र0नि0 देवानन्द मय हमराह हे0का0 भोलानाथ सिंह, का0 अखिलेश यादव, का0 अमित कुमार मय जीप सरकारी यूपी 50 एजी 0376 के रवाना होकर अभियुक्त हरिनाथ यादव पुत्र दलसिंगार यादव उर्फ जौहर ग्राम बेलऊ थाना गंभीरपुर , आजमगढ़ की गिरफ्तारी हेतु उसके घर दबिश दी गयी । अभियुक्त हरिनाथ यादव उपरोक्त घर पर मौजूद मिला । जिसका नाम पता तस्दीक कर कारण गिरफ्तारी बताते हुए गिरफ्तारी व बरामदगी के संदर्भ मे मा0 सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशो का पालन करते हुए, वाजाप्ता वकायदा समय करीब 7.20 बजे गिरफ्तार किया गया । अग्रिम कार्यवाही के बाद मा0 न्यायालय भेजा गया ।
पंजीकृत अभियोग का विवरण-मु0अ0सं0- 138/18 धारा 498ए,304बी भादवि व 3 / 4 डीपी एक्ट थाना तहबरपुर आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त-1.हरिनाथ यादव पुत्र दलसिंगार यादव उर्फ जौहर ग्राम बेलऊ थाना गंभीरपुर , आजमगढ़उम्र करीब 58 वर्ष
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-
1.प्र0नि0 देवानन्द मय हमराह थाना-तहबरपुर, आजमगढ़।
